अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun: यूकेएसएसएससी परीक्षा प्रकरण में सचिव से मुलाकात कर लौट रहे छात्रों पर नेपाली फार्म में हमला, वाहन रोककर की गई मारपीट

On: September 24, 2025 5:24 AM
Follow Us:

देहरादून में हाल ही में आयोजित प्रतियोगी परीक्षा को लेकर छात्रों के बीच मतभेद गहरा गए हैं। संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा छात्र संघ के पदाधिकारियों ने साफ कहा है कि परीक्षा में कोई व्यापक पेपर लीक नहीं हुआ है। यदि कहीं गड़बड़ी हुई है तो वह केवल एक परीक्षा केंद्र तक ही सीमित रही होगी। ऐसे में किसी भी निर्णय को उसी परीक्षा केंद्र तक सीमित रखना चाहिए, पूरी परीक्षा को रद्द करना उचित नहीं होगा।

इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि परीक्षा रद्द कराने की मांग करने वाले गुट को यह बात नागवार गुजरी। जब छात्रसंघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री के सचिव शैलेश बगौली से मिलकर लौट रहे थे, तो रास्ते में नेपाली फार्म पर उनके वाहन को रोककर उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना की जांच रायवाला पुलिस कर रही है।

छात्रों ने सचिव को दिए ज्ञापन में कहा कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन रही। परीक्षा शुरू होने के लगभग आधे घंटे बाद प्रश्नपत्र की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जरूर सामने आईं, लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि परीक्षा लीक हुई थी। इसके विपरीत, कुछ लोग पहले से ही परीक्षा को बाधित करने और अब उसके परिणाम को निरस्त कराने की साजिश रच रहे हैं।

छात्र संघ ने चेतावनी दी कि यदि परीक्षा रद्द की गई, तो यह उनकी वर्षों की मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा। उन्होंने मांग की है कि परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द जारी किए जाएं, ताकि हजारों छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

सचिव ने छात्रों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। सचिव से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में इशांत रौथाण, रामपाल सिंह, विनोद आजाद, उमेश कुमार, मोहित, धुरेंद्र, अर्जुन सिंह, मनेंद्र कुमार और शिवम शामिल थे।

यह भी पढें- Dehradun के प्रेमनगर में युवती हत्याकांड का पर्दाफाश, भाई और किरायेदार ने मिलकर किया था शव का निपटारा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment