अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में मुंह बोले भाई की दरिंदगी: महिला को होटल बुलाकर पिलाया नशा, किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

On: April 24, 2025 7:25 AM
Follow Us:

देहरादून। राजधानी देहरादून में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के मुंह बोले भाई ने ही उसकी अस्मिता को तार-तार कर दिया। पीड़िता ने पटेलनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता शादीशुदा है और वर्तमान में अपने मायके में एक बेटी के साथ रह रही है। उसका परिचय नितिन वर्मा निवासी करनाल, हरियाणा से था, जो अकसर देहरादून आता-जाता रहता था। महिला उसे अपना भाई मानती थी और उसे अपने निजी जीवन की परेशानियों से अवगत कराती थी। इसी विश्वास का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

फरवरी 2024 में आरोपी ने महिला को देहरादून के आईएसबीटी के पास एक होटल में किसी ज़रूरी काम का बहाना बनाकर बुलाया। महिला के अनुसार, होटल में आरोपी ने उसे जूस पिलाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। जूस पीते ही महिला बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह खुद को होटल के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पाया, जहां आरोपी उसके साथ था।

आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो भी बना ली। इसके बाद आरोपी ने वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। डर और बदनामी की वजह से महिला चुप रही, लेकिन आरोपी की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी।

वीडियो के दम पर आरोपी ने महिला को कई बार हरियाणा बुलाया और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं, महिला पर अन्य पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डाला गया। आखिरकार, हिम्मत जुटाकर महिला ने पटेलनगर पुलिस थाने में जाकर पूरा मामला बताया और न्याय की गुहार लगाई।

पटेलनगर थानाध्यक्ष हरिओम चौहान के अनुसार, महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढें- सिंधु जल समझौता: भारत ने पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment