अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun में फैली आंखों की खतरनाक बीमारी जा सकती है आँखों की रोशनी अगर ध्यान नही दिया..तो पढे पूरा मामला

On: August 22, 2025 11:18 AM
Follow Us:

देहरादून: दून मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में हरपीज जास्टर ऑप्थैल्मिकस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह संक्रमण शिंगल्स का गंभीर रूप है और आंख की नसों पर हमला करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय पर इलाज न किया जाए तो रोगी की रोशनी भी प्रभावित हो सकती है।

नेत्र रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुशील ओझा के अनुसार, यह बीमारी पहले माथे, पलकों और नाक के ऊपरी हिस्से पर दर्दनाक फफोले बनाकर दिखती है। बाद में संक्रमण आंख तक पहुंचकर लालिमा, सूजन, घाव और धुंधलापन पैदा कर सकता है। खासकर नाक की नोक पर दाने निकलना कार्निया में संक्रमण का संकेत होता है।

लक्षण

माथे और पलकों पर फफोले और तेज दर्द

आंखों में जलन, लालिमा और धुंधलापन

कार्निया में सूजन या घाव

गंभीर मामलों में दृष्टि हानि

बचाव के उपाय

डॉ. ओझा ने कहा कि संक्रमण की शुरुआती अवस्था में एंटीवायरल दवाएं शुरू कर देना फायदेमंद होता है। उन्होंने लोगों से कहा कि मानसून में व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें, आंखों को बार-बार न छुएं और तौलिया या रूमाल साझा न करें। साथ ही शिंगल्स का टीका लगवाकर इस बीमारी से बचाव संभव है।

आंख के संक्रमण को हल्के में न लें

वर्षा के मौसम में आंख का संक्रमण आम समस्या बन जाता है। कंजेक्टिवाइटिस, आई स्टाई, ड्राई आइज, कार्नियल अल्सर और अन्य नेत्र रोग इस दौरान ज्यादा होते हैं।

डॉ. ओझा ने बताया कि हाथ साफ करने के बाद ही आंख छूना चाहिए और जरूरत पड़ने पर लुब्रिकेंट ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें। यह छोटे कदम आंखों को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।

यह भी पढें- देहरादून में पहली बार हुई एशियन आइस स्केटिंग ट्रॉफी,”भारत में पहली बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय आइस स्केटिंग ट्रॉफी”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment