अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर दर्दनाक हादसा: स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौत, स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर बनी वजह

On: April 6, 2025 12:04 PM
Follow Us:

देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की जान चली गई। यह हादसा छिद्दरवाला के पास उस वक्त हुआ जब स्कूटी पर सवार होकर एक पिता और बेटा हरिद्वार की ओर जा रहे थे। मृतकों की पहचान बिजनौर निवासी 54 वर्षीय नहीम और उनके 18 वर्षीय पुत्र समीर के रूप में की गई है।

जानकारी के मुताबिक, देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही स्कूटी को छिद्दरवाला में पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सड़क पर पलट गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी को रौंद दिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नहीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि समीर ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। रायवाला थाना प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि तीनों वाहन—स्कूटी, स्कॉर्पियो और ट्रक—देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि समीर देहरादून में रहकर पढ़ाई करता था, जबकि पिता नहीम बिजनौर से उससे मिलने आए थे। दोनों साथ में कहीं जा रहे थे कि यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस अब स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढें- हरिद्वार के ज्वालापुर में बुलडोजर की कार्रवाई: यूपी सिंचाई विभाग की जमीन से मजार हटाई गई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment