अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“देहरादून डीएम की पहल से रिहान की पढ़ाई को मिली नई राह, आर्थिक संकट से जूझते परिवार को मिली बड़ी राहत”

On: August 2, 2025 4:17 AM
Follow Us:

देहरादून के एक मेधावी छात्र रिहान हुसैन की शिक्षा संकट में थी, लेकिन ज़िला प्रशासन की संवेदनशील पहल ने उसकी पढ़ाई को नया जीवन दे दिया। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, रेसकोर्स में कक्षा 10 में अध्ययनरत रिहान की पूरी फीस माफ कर दी गई है। यह राहत जिलाधिकारी सविन बंसल के विशेष अनुरोध पर एसजीआरआर एजुकेशन मिशन द्वारा दी गई।

दरअसल, 25 जुलाई को शहीद भगत सिंह कॉलोनी निवासी रिहान की मां, गजाला, डीएम से मिली थीं। उन्होंने बताया कि उनके पति का हाल ही में निधन हो गया है और अब पूरा परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। रिहान पढ़ाई के साथ-साथ शाम को एक कैमिस्ट की दुकान पर काम करता है, ताकि घर का खर्च और अपनी पढ़ाई जारी रख सके। लेकिन स्कूल की फीस भरना उनके लिए संभव नहीं था।

डीएम सविन बंसल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्र के भविष्य को ध्यान में रखा और एसजीआरआर एजुकेशन मिशन से रिहान की फीस माफ करने का अनुरोध किया। उनके इस मानवीय हस्तक्षेप के बाद, 26 जुलाई को मिशन ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए रिहान की संपूर्ण फीस माफ करने का आदेश स्कूल को जारी किया।

अब रिहान न केवल बेफिक्र होकर पढ़ाई कर सकेगा, बल्कि यह घटना उन सभी छात्रों और परिवारों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा की लौ जलाए हुए हैं।

यह भी पढें- उत्तरकाशी में यमुना का उफान, नदी का पानी घरों और होटलों में घुसा, मकानों और स्कूल पर खतरा मंडराया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment