अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में डेंगू का खतरा बढ़ा: स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, जारी की सख्त गाइडलाइन

On: April 17, 2025 7:27 AM
Follow Us:

देहरादून: जिले में डेंगू संक्रमण की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. मनोज शर्मा ने जिले के सभी स्कूलों, अस्पतालों, निजी पैथोलॉजी लैब्स और ब्लड बैंकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। साथ ही, डेंगू टेस्ट के लिए दरें भी निर्धारित कर दी गई हैं, ताकि मरीजों से मनमानी फीस न ली जा सके।

पैथोलॉजिकल लैब्स और ब्लड बैंकों को मिले निर्देश

सीएमओ कार्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी पैथोलॉजिकल लैब्स को डेंगू टेस्ट के निर्धारित रेट पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं ब्लड बैंक संचालकों को नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करने और उनकी जानकारी CMO कार्यालय के साथ साझा करने को कहा गया है।
ई-रक्तकोष पोर्टल पर रक्त स्टॉक की अद्यतन जानकारी अपलोड करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि ज़रूरत के समय डोनर की सूची से लाभ उठाया जा सके।

अस्पतालों में डेंगू वार्ड और मच्छरदानी की व्यवस्था अनिवार्य

डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को डेंगू संक्रमित मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने को कहा गया है। इसके साथ ही, वार्डों में मच्छरदानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
हर दिन डेंगू के संभावित मरीजों की जानकारी आईडीएसपी को देना भी अनिवार्य किया गया है, ताकि समय रहते आंकड़ों का विश्लेषण और रोकथाम की रणनीति बनाई जा सके।

घरों तक पहुंचेगी जानकारी, चलेगा जन जागरूकता अभियान

ब्लॉक स्तर की चिकित्सा इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे माइक्रो प्लान बनाकर घर-घर जाकर सर्वेक्षण करें। इस अभियान में आशा कार्यकर्ताओं को विशेष भूमिका दी जाएगी, जो लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देंगी।

स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी, बच्चों की सुरक्षा पर जोर

स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्कूलों को एडवाइजरी जारी करते हुए छात्रों को फुल पैंट और पूरी आस्तीन की कमीज पहनने की सलाह दी है। साथ ही, शिक्षकों से अनुरोध किया गया है कि वे बच्चों को डेंगू से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करें।

जनमानस से भी सहयोग की अपील

डॉ. मनोज शर्मा ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों और आस-पास पानी की टंकियों और अन्य जल स्रोतों को ढक कर रखें, ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि जन सहयोग और जागरूकता से ही डेंगू जैसे संक्रमणों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

अब तक सामने आए 15 से अधिक डेंगू केस

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, देहरादून में अब तक डेंगू के 15 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इस बढ़ती संख्या को देखते हुए विभाग ने डेंगू और चिकनगुनिया जैसी संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment