अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun: फर्जी निवेश का झांसा देकर लाखों की साइबर ठगी, मोटे मुनाफे का लालच देकर उड़ाई रकम

On: August 31, 2025 7:05 AM
Follow Us:

उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने करोड़ों रुपये की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा किया है। टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने फर्जी कंपनी बनाकर निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी की। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पीड़ित से निवेश कराकर भारी मुनाफे का लालच देकर करीब 66 लाख रुपये हड़प लिए।

ऐसे रचा गया ठगी का जाल

आरोपियों ने “एनजी ट्रेडर्स” नाम से एक फर्जी कंपनी बनाई और इसके नाम पर बैंक खाते खुलवाए। इतना ही नहीं, कंपनी के नाम से कई सीयूजी नंबर भी इस्तेमाल किए गए। साथ ही उनका संपर्क विदेशों में बैठे साइबर अपराधियों से भी जुड़ा हुआ था। देशभर के अलग-अलग बैंकों में इनके 18 से 20 करंट खाते संचालित होने की बात भी सामने आई है।

आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने इस मामले में दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनमें नितिन गौर (34) पुत्र शीतल प्रसाद गौर, निवासी मकान नंबर-26, गली नंबर-8, सदरपुर, सेक्टर-45, नोएडा और निक्कू बाबू (29) पुत्र कैलाश बाबू, निवासी मकान नंबर-465, गली नंबर-15, सदरपुर, सेक्टर-45, नोएडा शामिल हैं।

सोशल मीडिया से दिया लालच

ठगी के लिए आरोपियों ने फेसबुक पर “CryptoPromarkets” नाम से विज्ञापन और लिंक प्रसारित किया। लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन कराया जाता, जिससे निवेशकों को यह भरोसा दिलाया जाता कि यह एक वैध और अधिकृत इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म है।

आरोपियों ने खुद को प्रिया, रमेश कुमार, शरद वोहरा और विक्की मल्होत्रा के नाम से पेश किया और अलग-अलग मोबाइल नंबरों व ईमेल आईडी के जरिए पीड़ित से संपर्क साधा। खुद को कंपनी का अधिकृत अधिकारी और कर्मचारी बताकर उन्होंने भरोसा जीता। इसके बाद निवेश पर मोटे लाभ का झांसा देकर लगातार रकम जमा करवाते रहे।

22 दिनों में 66 लाख रुपये की ठगी

पीड़ित से 7 जुलाई 2025 से 29 जुलाई 2025 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल ₹66,21,000 जमा करवाए गए। जब रकम हड़प ली गई तो लाभांश देने से इनकार कर दिया गया और संपर्क से बचने लगे। इसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उसने मामले की शिकायत की।

पुलिस अब आरोपियों के विदेशी कनेक्शन और उनके बैंक खातों की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढें- CM धामी की समीक्षा बैठक, निर्देश– DM कराएं सर्वे, नदी-नालों किनारे से हटें अतिक्रमण और अवैध निर्माण

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Leave a Comment