अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun Crime: दुकान में युवक का शव बरामद, गले में बंधा मिला रूमाल, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान,पुलिस जांच में जुटी

On: April 2, 2025 8:31 AM
Follow Us:

राजधानी के मोतीबाजार स्थित टमाटर वाली गली में एक दुकान के अंदर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मदन के रूप में हुई है, जो कोटि कानासर का निवासी था और देहरादून के एक होटल में कार्यरत था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पाया गया कि मृतक के गले में एक रूमाल बंधा हुआ था, हालांकि उसके शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की जांच कर रही है, जिसमें मृतक के निजी जीवन से जुड़े पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मदन एक युवती के संपर्क में था, जो करीब एक महीने पहले उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस यह जांच कर रही है कि कहीं इस घटना का संबंध उसकी मौत से तो नहीं है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय और आक्रोश दोनों हैं। वे पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढें- विकासनगर: गौतस्करों के खिलाफ देहरादून पुलिस की सख्त कार्रवाई, मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CM Pushkar Singh Dhami Almora visit SDG Achievers Award administration alert

सीएम धामी का अल्मोड़ा दौरा: एसडीजी अचीवर्स अवॉर्ड समारोह की तैयारियां तेज, अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन

देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट सुरक्षा हेड कांस्टेबल संदिग्ध मौत रानीपोखरी

उत्तराखंड: देहरादून एयरपोर्ट की गार्ड ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, सरकारी कार्बाइन से एक साथ चलीं 11 गोलियां; इलाके में हड़कंप

हल्द्वानी में मीडिया सेंटर का शिलान्यास और खटीमा में दीदी की लाइब्रेरी का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी का कुमाऊं दौरा: मीडिया जगत को मिला ₹6.75 करोड़ का हाईटेक सेंटर, सीमांत क्षेत्र में गूंजी विकास की गूंज

देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान (FRI) के मुख्य ऐतिहासिक भवन का दृश्य, जहाँ सामने लगे एक लकड़ी के बोर्ड पर हिंदी में '४ माह बाद आज से पुनः खुला' और नई प्रवेश दरें ₹100 लिखी हैं, और परिसर में पर्यटक घूम रहे हैं।

देहरादून: 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज से खुला FRI, पर्यटकों को देना होगा दोगुना शुल्क, जानें नई दरें

देहरादून के डालनवाला कोतवाली पुलिस स्टेशन के बाहर लापता जूडो खिलाड़ी कार्तिकेय मिश्रा का पोस्टर हाथ में लिए पुलिसकर्मी और रोते हुए परिजन

देहरादून में सनसनी: जूडो प्रतियोगिता खेलने आया 12 वर्षीय कार्तिकेय लापता, कौशांबी से आया था खिलाड़ी, तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून के पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार और डिजिटल बोर्ड पर ₹100 के पार पेट्रोल की नई कीमतें

उत्तराखंड में तेल की कीमतों में भारी उछाल: देहरादून समेत कई शहरों में पेट्रोल ₹100 के पार, जानें आज के नए रेट

Leave a Comment