अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून जिला पंचायत पर कांग्रेस का कब्ज़ा, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत

On: August 14, 2025 11:20 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में देहरादून जिला पंचायत पर कांग्रेस ने परचम लहराया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर कौर ने भाजपा की मधु चौहान को हराकर बड़ी जीत दर्ज की। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के अभिषेक सिंह ने भाजपा उम्मीदवार बीर सिंह चौहान को मात दी।

मधु चौहान, भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं, जबकि अभिषेक सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक प्रीतम सिंह के बेटे हैं। इस जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पार्टी समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया।

आज हुए चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों के लिए मतदान हुआ, जिसमें देहरादून जिले में कांग्रेस ने स्पष्ट बढ़त हासिल की और सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया।

यह भी पढें- Jammu Kashmir Cloudburst: किश्तवाड़ में बादल फटने से मचा कहर, 12 लोगों की जान गई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकासनगर में भारी बवाल: BJP नेता विनोद की हत्या के बाद सुलग उठा बैरागीवाला, आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

कैंची धाम स्थापना दिवस मेले में शर्मनाक घटना: युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में ASI और कांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज, भारी बवाल

उत्तराखंड: विकासनगर में BJP नेता की बेरहमी से हत्या के बाद भारी बवाल; मस्जिद पर पथराव, आरोपियों के घरों पर हमला, पीएसी तैनात

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर बड़ा अपडेट: जून 2028 में ब्यासी और दिसंबर 2029 में कर्णप्रयाग पहुंचेगी ट्रेन, बदल गई डेडलाइन

अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: चलती कार में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली निसान मैग्नाइट; बाल-बाल बचे सवार

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

Leave a Comment