अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun Cloudburst: पुल और सड़कें बिगड़ीं, PWD मंत्री ने तुरंत मरम्मत के निर्देश दिए।

On: September 16, 2025 3:47 PM
Follow Us:

लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज ने देहरादून व आसपास के इलाकों में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुल और सड़कों की मरम्मत कार्य तेज़ी से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा है कि सभी प्रमुख सड़कों और पुलों को जल्द से जल्द ठीक कर यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया जाए।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर शिव मंदिर के पास भारी बारिश से क्षतिग्रस्त पुल के पास बेली ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है ताकि वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो। वहीं, प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के समीप टौंस नदी पर क्षतिग्रस्त पुल के कारण रोके गए राष्ट्रीय राजमार्ग को अब पूरी तरह से खोल दिया गया है, जिससे यातायात फिर से शुरू हो गया है।

मालदेवता के पास केसरवाला से रायपुर चौक की ओर जाने वाली सड़क का लगभग 70 से 100 मीटर हिस्सा सौंग नदी के उफान से बह गया था, जिसे भरने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा, देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालतप्पड़ जाखन नदी के पास बने पुल का क्षतिग्रस्त हिस्सा वाहनों की आवाजाही में बाधा बन गया था। फिलहाल, वाहनों को भानियावला और नेपाली फार्म के वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जा रहा है। जैसे ही पानी का स्तर कम होगा, क्षतिग्रस्त पुल का तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढें- उत्तराखंड में मानसून का कहर जारी, सात जिलों में यलो अलर्ट, भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment