अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: बिंदाल बस्ती में नशा रोकने की दीवार तोड़े जाने पर पथराव, बजरंग दल ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

On: September 9, 2025 10:11 AM
Follow Us:

देहरादून के बिंदाल बस्ती में नशा रोकने के लिए व्यापारियों ने रास्ते पर दीवार बनाई थी। उनका आरोप है कि इसी रास्ते से बस्ती के कुछ लोग खुलेआम नशा बेचते हैं। रविवार को कुछ शरारती तत्वों ने यह दीवार तोड़ दी। इसकी सूचना पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी गई।

मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया। बस्ती के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, तो व्यापारियों ने भी जवाब में पत्थर फेंके। एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी चलती रही, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। बाद में पुलिस बल ने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया और रास्ते पर लोहे का गेट लगा दिया।

बजरंग दल के पदाधिकारी अमन स्वेडिया ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बस्ती में नशा खुलेआम बिक रहा है और पुलिस केवल खानापूर्ति कर रही है। उनके मुताबिक, छोटे-छोटे बच्चे भी गांजे की पुड़िया बेचते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा राकेश पुंडीर ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अब वहां लोहे का गेट लगाया गया है ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

यह भी पढें- Nepal में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन,पीएम ओली ने दिया इस्तीफा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment