अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने बैडमिंटन खेलकर दिया फिटनेस, अनुशासन और तनावमुक्त जीवन का संदेश

On: December 20, 2025 3:48 PM
Follow Us:

देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल में आयोजित 10वीं अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि मानसिक तनाव को दूर करने और जीवन में अनुशासन लाने का भी सशक्त माध्यम हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय कार्यों की व्यस्त दिनचर्या के बीच कर्मचारियों और अधिकारियों को खेल गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। खेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहना मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है और खेल इस दिशा में सबसे प्रभावी साधन हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आने वाले वर्षों में और अधिक व्यापक स्वरूप में आयोजित होती रहेगी, जिससे कर्मचारियों और अधिकारियों में आपसी सहयोग और टीम भावना विकसित होगी। इस प्रतियोगिता में राज्य के 42 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिभाग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड आज हर क्षेत्र में देश के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर उभर रहा है। राज्य निरंतर परिवर्तन की दिशा में अग्रसर है और नवाचारों, ऐतिहासिक निर्णयों तथा जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने उल्लेख किया कि हाल ही में उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन किया गया, जिससे राज्य में खेल अवसंरचना और आधुनिक सुविधाओं का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में खेल संस्कृति को मजबूत करने और राज्य को ‘खेल भूमि’ के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसका उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को निखारना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष हीरा सिंह बसेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है। खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उत्तराखंड एक उभरती हुई खेल शक्ति के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक खजान दास, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष हीरा सिंह बसेड़ा, प्रमोद कुमार, भूपेंद्र बसेड़ा, जेपी मैखुरी सहित अनेक गणमान्य अतिथि, अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड में हिमालय की पहाड़ियों के सामने खूबसूरत वेडिंग डेस्टिनेशन का दृश्य।

उत्तराखंड बनेगा दुनिया का पसंदीदा ‘वेडिंग डेस्टिनेशन’, CM धामी ने PM मोदी को सौंपा देवभूमि के विकास का रोडमैप

ऋषिकेश होटल नवरंग पुलिस रेड अवैध कैसिनो भंडाफोड़

ऋषिकेश में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: होटल नवरंग में चल रहे हाई-प्रोफाइल कैसिनो का भंडाफोड़, 40 पर केस, पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड

हल्द्वानी में 19 साल की छात्रा और 45 साल का मुस्लिम टेलर पुलिस चौकी में। * Caption: पुलिस चौकी में हंगामे के दौरान मौजूद परिजन और पुलिसकर्मी (प्रतीकात्मक चित्र)।

हल्द्वानी: प्यार या जिद? 45 वर्षीय मुस्लिम टेलर के साथ रहने पर अड़ी 19 साल की छात्रा, थाने में मां को जड़ा थप्पड़

Haridwar Weather Update Rain and Cloudy Sky Forecast 2026 Poster

हरिद्वार में करवट लेता मौसम: अगले 48 घंटों में हल्की बारिश और बादलों का डेरा, किसानों के लिए जारी हुई विशेष एडवाइजरी

Earth Hour 2026 Uttarakhand Campaign Poster |

उत्तराखंड में कल मनेगा ‘अर्थ ऑवर’: एक घंटे के लिए अंधेरे में डूबेगा देवभूमि का आंगन, शासन ने की खास अपील

नैनीताल के खुपी में पलटी हुई बस और बचाव कार्य (Nainital Bus Accident Khupi)

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: खुपी के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक यात्री की मौत, 8 अन्य घायल

Leave a Comment