अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun:विदेश में नौकरी का झांसा देकर 4.4 लाख रुपये की ठगी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

On: September 15, 2025 5:31 AM
Follow Us:

विकासनगर में एक परिवार विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख 40 हजार रुपये की ठगी का शिकार हो गया। मामले में न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी सुबोध भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने पीड़ित परिवार को पोलैंड में प्रतिष्ठित होटल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की और बाद में जान से मारने की धमकी भी दी।

हरबर्टपुर के आदर्श विहार निवासी अनिता पत्नी संजय कुमार ने विकासनगर के एसीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर सुबोध भट्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अनिता ने बताया कि उनके पति संजय कुमार की सुबोध से मुलाकात हुई थी, जिसने विदेश में नौकरी दिलाने का दावा किया। सुबोध ने भरोसा दिलाया कि सभी दस्तावेज तैयार कराकर उनके पुत्र अंकुश को पोलैंड के एक बड़े होटल में नौकरी दिलवाई जाएगी।

अनिता और संजय ने अपने पुत्र को विदेश भेजने की इच्छा जताई और सुबोध से 5 लाख रुपये की मांग पूरी करने को कहा। इसके बाद विभिन्न तिथियों पर उन्होंने कुल 4 लाख 40 हजार रुपये सुबोध को दे दिए।
कुछ समय बाद जब उन्होंने सुबोध से पुनः संपर्क साधा तो वह अस्पष्ट जवाब देने लगा और लगातार बहाने बनाता रहा। इस पर उन्हें ठगी का संदेह हुआ। जब उन्होंने पैसे की वापसी की मांग की तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

विकासनगर थानाध्यक्ष विनोद गुसाईं ने पुष्टि की है कि आरोपी सुबोध भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढें- Uttarakhand News: मसूरी में भूस्खलन के कारण हाईवे टूटा, यातायात प्रभावित, लोगों को हो रही कठिनाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Kuldeep Yadav Haldi ceremony in Mussoorie with Rinku Singh

कुलदीप यादव की ‘हल्दी’: मसूरी में सजी चाइनामैन गेंदबाज की महफिल, रिंकू सिंह संग पहुँचे कई दिग्गज सितारे

उत्तराखंड में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और लकड़ी के चूल्हे पर बनता खाना।

उत्तराखंड में ‘रसोई गैस’ का संकट: शादियों के मेन्यू में कटौती, कैटरिंग महंगी और लकड़ी के चूल्हों की वापसी

अल्मोड़ा: सोमेश्वर के पच्चीसी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो घायल, एक अब भी लापता

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

Leave a Comment