अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun News: पार्टी से लौटते वक्त भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, दोस्तों के साथ कार में थे रोहित

On: June 4, 2025 8:00 AM
Follow Us:

देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज वारदात में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्या की वजह एक महिला मित्र को लेकर हुआ विवाद बना, जो एक फोन कॉल पर शुरू हुआ और जानलेवा हमला बनकर सामने आया।

जानकारी के अनुसार, रोहित नेगी अपने कुछ साथियों के साथ बड़ोवाला क्षेत्र में एक पार्टी में शामिल हुए थे। इस पार्टी में उनके दोस्त अभिषेक बर्तवाल, निशांत खर्कवाल, पीयूष बिष्ट, आयुष, तरुण हांडा और आयुष की महिला मित्र आन्या खान मौजूद थे। पार्टी के दौरान ही आन्या के पूर्व मित्र अजहर त्यागी ने उसे फोन किया और दोनों के बीच बहस हो गई। फोन स्पीकर पर था, जिससे वहां मौजूद सभी लोगों ने यह बातचीत सुनी।

अजहर त्यागी ने बातचीत के दौरान आन्या को आपत्तिजनक बातें कही, जिस पर रोहित नेगी ने हस्तक्षेप करते हुए उसे ऐसा न करने की चेतावनी दी। इसी दौरान अजहर ने रोहित को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दे दी।

पार्टी खत्म होने के बाद देर रात लगभग 1:30 बजे सभी लोग अलग-अलग वाहनों से घर की ओर रवाना हुए। रोहित नेगी बोलेरो वाहन चला रहे थे। उनके साथ अभिषेक बर्तवाल, निशांत खर्कवाल और पीयूष बिष्ट सवार थे। वहीं, पीछे एक अन्य कार में आयुष, आन्या और तरुण हांडा यात्रा कर रहे थे।

जब उनका वाहन मांडूवाला स्थित डीबीआईटी चौक के पास पहुंचा, तो वहां बाइक पर सवार दो युवक सड़क किनारे खड़े मिले। जैसे ही रोहित नेगी ने अपनी बोलेरो तिलवाड़ी की ओर मोड़ी, बाइक पर पीछे बैठे एक युवक ने वाहन के सामने से गोली चला दी। गोली सीधे रोहित की गर्दन में जा लगी। गंभीर रूप से घायल रोहित को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद प्रेमनगर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरनगर निवासी अजहर त्यागी और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि यह हत्या पूरी तरह पूर्व नियोजित लगती है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं भाजपा खेमे में भी शोक और आक्रोश का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​देहरादून में बेखौफ बदमाशों का तांडव: शिमला बाईपास रोड पर स्कूटी सवार युवक पर झोंकी गोली, इलाके में फैली सनसनी

​Nitin Nabin Haldwani Visit: उत्तराखंड में 2027 चुनाव की बिसात बिछाने हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

​UKSSSC Exam Calendar: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, समूह-ग की 7 भर्तियों की तिथियां बदलीं

​बाजपुर में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेल: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर की वायरल

Haldwani Railway Land Encroachment Case security deployment in Banbhulpura

Haldwani Railway Land Encroachment Case: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

​Dehradun PG Student Suicide Case: देहराखास के पीजी में बिहार के छात्र ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment