अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: मोहब्बेवाला में फिर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने छह वाहनों को मारी टक्कर

On: December 5, 2025 7:07 AM
Follow Us:

देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बार फिर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। मोहंड की दिशा से आ रहा सीमेंट से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते तीन–चार कारों, एक विक्रम टेम्पो सहित कुल छह वाहनों को जोरदार टक्कर मारता चला गया। हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ, जब सड़क पर सामान्य आवाजाही शुरू ही हुई थी।
ट्रक के बेक़ाबू होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भारी झटके से ट्रक सड़क किनारे बने नाले में एक पहिए के सहारे जाकर फंस गया। हादसे की भयावहता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर की चपेट में कई दुकानें भी आ गईं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
डीजल रिसाव से आग का खतरा, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
ट्रक के नाले में झुक जाने से डीज़ल का रिसाव शुरू हो गया था, जिससे आग लगने की संभावना बढ़ गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस और यातायात टीम ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर भीड़ और वाहनों को दूर कराया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ भी पहुंच गईं और संभावित आग की घटना को टालते हुए स्थिति पर नियंत्रण किया गया। लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सड़क को पुनः यातायात के लिए खोल दिया गया।
चालक को आई नींद की झपकी बनी हादसे की वजह
घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर अंकित कंडारी समेत आसपास के थानों की पुलिस और ट्रैफिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि गाड़ी चलाते समय उसे अचानक नींद की झपकी आ गई, तभी उसने सामने एक अन्य ट्रक को बैक होते देखा और घबरा गया। इसी वजह से वह अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बड़ा हादसा हो गया।
नियंत्रण बिगड़ने के बाद ट्रक का एक पहिया नाले में गिर गया और वाहन एक तरफ झुक गया, जिससे नाले की दीवार भी टूट गई। दमकल विभाग की टीम ने तेजी दिखाते हुए रिस रहे डीज़ल के कारण संभावित आग को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई की।
मोहब्बेवाला बना दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट
मोहब्बेवाला क्षेत्र पिछले कुछ समय से सड़क हादसों के लिए बदनाम होता जा रहा है। एक्सप्रेसवे से देहरादून शहर में प्रवेश करने वाले तेज रफ्तार वाहन अचानक संतुलन खो बैठते हैं, जिसके चलते अक्सर छोटे वाहन और बाइक सवार इसकी चपेट में आ जाते हैं।
स्थानीय लोगों और ट्रैफिक विभाग के मुताबिक, पिछले डेढ़ साल में यहां आधा दर्जन से ज्यादा गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है और कई घायल हुए हैं। लगातार तीव्र गति से प्रवेश करने वाले वाहनों को नियंत्रित करने के लिए इस जगह पर सख्त गति सीमा, स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा उपायों की लंबे समय से मांग की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment