अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun:रायवाला में सड़कों पर बेखौफ घूम रहा गुलदार, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर

On: December 28, 2025 11:09 AM
Follow Us:

देहरादून जिले के रायवाला क्षेत्र अंतर्गत छिद्दरवाला के आशा प्लॉट इलाके में गुलदार की लगातार मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। रिहायशी इलाकों में खुलेआम घूम रहा गुलदार अब स्थानीय लोगों के लिए खतरे की घंटी बन चुका है। हाल ही में सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज में गुलदार को सड़क पर एक कुत्ते का पीछा करते हुए साफ देखा जा सकता है, जिससे इलाके में भय और बढ़ गया है।

बताया जा रहा है कि वन विभाग की ओर से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है, लेकिन अब तक गुलदार उसमें कैद नहीं हो पाया है। उल्टा वह पिंजरे से दूर रहकर रिहायशी गलियों में शिकार की तलाश करता नजर आ रहा है। बीती रात सड़क पर टहल रहे एक कुत्ते को देखकर गुलदार अचानक उसके पीछे दौड़ पड़ा। यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क पर घूम रहा कुत्ता जैसे ही सामने से आ रहे गुलदार को देखता है, वह कुछ पल के लिए ठिठक जाता है और फिर जान बचाने के लिए तेजी से अपने घर की ओर भागता है। गुलदार भी उसका पीछा करता है, हालांकि वह कुत्ते को पकड़ने में नाकाम रहता है। इसके बाद गुलदार काफी देर तक सड़क पर ही इधर-उधर घूमकर दूसरे शिकार की तलाश करता रहा।

ग्राम प्रधान गोकुल रमोला का कहना है कि शाम ढलते ही गुलदार आबादी वाले इलाकों के आसपास सक्रिय हो जाते हैं। अब तक वह कई आवारा और पालतू कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है, जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिर्फ पिंजरा लगाना पर्याप्त नहीं है, जब तक गुलदार पकड़ा नहीं जाता, तब तक लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकती।

स्थानीय निवासियों के अनुसार छिद्दरवाला, चकजोगीवाला और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से गुलदार की चहलकदमी लगातार देखी जा रही है। कई बार राहगीरों का गुलदार से आमना-सामना भी हो चुका है। लगभग हर दिन आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में गुलदार की आवाजाही कैद हो रही है, जिससे लोगों का डर और बढ़ता जा रहा है।

गौरतलब है कि यह पूरा इलाका देहरादून वन प्रभाग की बड़कोट रेंज, ऋषिकेश रेंज और राजाजी टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है। यहां घनी आबादी के साथ-साथ देर रात तक लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में रिहायशी इलाकों में गुलदार की मौजूदगी ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से जल्द से जल्द ठोस और प्रभावी सुरक्षा कदम उठाने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

उत्तराखंड आफत की बारिश: धारचूला में पुल बहा, चीन सीमा से संपर्क पूरी तरह कटा; जनजीवन अस्त-व्यस्त

Pushkar Singh Dhami completes 5 years as Uttarakhand Chief Minister, highlighting major decisions including UCC, anti-copying law, land law and women's reservation.

Pushkar Singh Dhami 5 Years: मुख्यमंत्री के रूप में पूरे हुए पांच साल, 9 जुलाई को बनाएंगे नया रिकॉर्ड!

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की खुली पोल: पहली बारिश में ही उभरे गहरे गड्ढे, पिलर में दरारें आने से बढ़ी दहशत

Uttarakhand police investigating a crime scene outside a liquor shop at night in Raipur Dehradun after a firing incident

देहरादून में खूनी संघर्ष: शराब ठेके के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक लहूलुहान; इलाके में हड़कंप

dehradun-dalanwala-attack-news

​देहरादून के डालनवाला में खूनी संघर्ष: युवक पर तलवार और खुखरी से जानलेवा हमला, ईसी रोड पर मची सनसनी

A car trapped in a large road cave-in on the Delhi-Dehradun Expressway with NHAI officials and repair machinery at the scene.

​दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे निर्माण में बड़ी लापरवाही: सड़क धंसने पर NHAI का कड़ा रुख, प्रोजेक्ट मैनेजर समेत दो अधिकारी निलंबित, निर्माण कंपनी को नोटिस

Leave a Comment