अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में प्लॉट दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, शासन का अधिकारी बताकर की धोखाधड़ी

On: June 5, 2025 6:42 AM
Follow Us:

देहरादून: राजधानी देहरादून में जमीन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित शूरवीर सिंह रावत, निवासी बैंक कॉलोनी राजपुर रोड, ने इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक को शिकायत सौंपी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दीपक शर्मा नामक व्यक्ति ने खुद को उत्तराखंड शासन में प्रथम श्रेणी अधिकारी बताकर उनके साथ धोखाधड़ी की।

शिकायत के मुताबिक, दीपक शर्मा ने न केवल खुद को शासन का वरिष्ठ अधिकारी बताया बल्कि यह भी दावा किया कि वह वर्तमान में उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में कार्यरत है। उसने शूरवीर रावत को जिला देहरादून के परगना परवादून अंतर्गत मौजा चालंग में 836.12 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का प्लॉट दिखाया और उसे अपनी संपत्ति बताया।

दीपक शर्मा की बातों पर भरोसा करते हुए शूरवीर सिंह रावत ने 15 जून 2023 को एक अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए और प्लॉट की अग्रिम राशि के तौर पर 10 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए अदा कर दिए। अनुबंध के अनुसार, चार माह के भीतर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होनी थी। लेकिन समय सीमा पूरी होने पर दीपक शर्मा ने और छह महीने की मोहलत मांगी। इसके बाद 6 नवंबर 2023 को एक और अनुबंध किया गया।

हालांकि, लगभग 10 महीने बीत जाने के बाद भी न तो विक्रय पत्र निष्पादित किया गया और न ही रकम वापस की गई। पीड़ित का आरोप है कि जांच करने पर पता चला कि दीपक शर्मा न तो उस भूमि का स्वामी है और न ही उसके पास कोई वैध दस्तावेज हैं, जो उसे बिक्री का अधिकार देते हों।

जब शूरवीर सिंह रावत ने पैसे वापस मांगने और प्लॉट की स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की, तो दीपक शर्मा ने उन्हें धमकाया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपित की पृष्ठभूमि और दस्तावेजों की वैधता की जांच कर रही है।

यह भी पढें- Uttarakhand Skill Development: उत्तराखंड बनेगा डिजिटल प्रतिभा का हब, तीन महत्वपूर्ण समझौते संपन्न

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment