देहरादून: टर्नर रोड की गली में फायर हाइड्रेंट लीकेज से हड़कंप, तेज पानी के दबाव में फंसे स्कूली बच्चे और राहगीर - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: टर्नर रोड की गली में फायर हाइड्रेंट लीकेज से हड़कंप, तेज पानी के दबाव में फंसे स्कूली बच्चे और राहगीर

On: December 13, 2025 4:19 AM
Follow Us:

देहरादून के टर्नर रोड क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गली में लगे फायर हाइड्रेंट में अचानक लीकेज शुरू हो गया। गली नंबर सी-4 के बाहरी हिस्से में फायर हाइड्रेंट से अत्यधिक तेज दबाव के साथ पानी बाहर निकलने लगा, जिससे कुछ ही देर में सड़क पूरी तरह पानी से भर गई।

पानी का प्रेशर इतना अधिक था कि गली से होकर गुजरना लगभग असंभव हो गया। स्कूल जाने के लिए घरों से निकले बच्चे गली में ही फंस गए, वहीं अखबार, दूध और सब्जी वितरण करने वाले लोग भी आगे नहीं बढ़ सके। पैदल राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई लोग भीगने के डर से बाहर नहीं निकल पाए।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

अचानक बनी इस स्थिति से इलाके में कुछ समय के लिए आपातकाल जैसा माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज बहाव के कारण गली के अंदर और बाहर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। घटना की सूचना संबंधित विभाग को दी गई, जिसके बाद लीकेज को नियंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

फायर हाइड्रेंट के लीकेज से हुई इस घटना ने एक बार फिर शहर की बुनियादी व्यवस्थाओं और उनकी नियमित जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि भविष्य में इस तरह की परेशानी से बचने के लिए संबंधित उपकरणों की समय-समय पर जांच और मरम्मत की जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand High Court: No immediate relief for Girdhari Lal Sahu; petition seeking a stay on his arrest and quashing of the FIR referred to another bench.

Uttarakhand High Court: गिरधारी लाल साहू को फिलहाल राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक और FIR रद्द करने की याचिका दूसरी पीठ को भेजी

Uttarakhand Congress: 'Padayatra' (foot marches) to be held twice a month at the booth level; reports to be submitted monthly an 18-point plan to strengthen the organization.

Uttarakhand Congress: बूथों पर महीने में दो बार पदयात्रा, हर महीने देनी होगी रिपोर्ट; संगठन मजबूत करने के लिए 18 बिंदुओं का प्लान

Uttarakhand: Jail terms for minor offenses to be reduced, fines to be increased; proposal to cut 3-year imprisonment to 2 months.

Uttarakhand: छोटे अपराधों पर घटेगी जेल की सजा, बढ़ेगा जुर्माना; 3 साल की कैद अब 2 महीने करने का प्रस्ताव

उत्तराखंड के ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को मिली ₹231 करोड़ की सौगात: सीएम धामी ने दी बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात

उत्तराखंड में दीपावली से पहले रसोई संकट: e-kyc न होने से 95 हजार गैस कनेक्शन ब्लॉक, बुकिंग बंद

​Harish Rawat 2027 Election: पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान, हरिद्वार की खानपुर सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

Leave a Comment