अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने DAV कॉलेज में संभाली कमान, बंगले के बाहर बुलेट से पटाखे फोड़ने पर बाइक सीज

On: September 24, 2025 6:01 AM
Follow Us:

देहरादून। छात्रसंघ चुनाव नजदीक आते ही शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कॉलेजों में चुनावी माहौल गर्म है और छात्र नेता लगातार बाइक रैलियां निकालकर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को भी छात्र नेताओं ने बाइकों के काफिले के साथ रैली निकाली।

कप्तान के बंगले के बाहर बुलेट से फोड़े पटाखे

रैली जब एसएसपी अजय सिंह के बंगले के सामने से गुज़री, तभी कुछ छात्रों ने बुलेट बाइक से पटाखे फोड़ दिए। अचानक हुई तेज आवाज़ों से हड़कंप मच गया। उस वक्त एसएसपी खुद अपने बंगले पर मौजूद थे। उन्होंने तत्काल दिलाराम चौक स्थित पुलिस बल को फोन कर रैली को रुकवाने के निर्देश दिए। इसके बाद छात्र संगठन के पदाधिकारी रैली लेकर डीएवी कॉलेज की ओर बढ़ गए।

एसएसपी ने लिया मामले का संज्ञान

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अजय सिंह ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया। वे तुरंत डालनवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल के साथ डीएवी कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने छात्रों से वार्ता की और उन्हें स्पष्ट हिदायत दी कि भविष्य में इस तरह का माहौल न बनाएं और शांतिपूर्वक चुनावी गतिविधियां संचालित करें।

छात्रों को चेतावनी, बुलेट बाइक सीज

एसएसपी ने छात्रों से अपील की कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सम्मान देते हुए रैली निकालें और कानून-व्यवस्था का उल्लंघन न करें। पुलिस ने मौके पर ही बुलेट से पटाखे फोड़ने वाले कुछ छात्रों की पहचान कर उनकी बाइकों को सीज कर दिया। साथ ही चालान की कार्रवाई भी की गई।

पुलिस का छात्रों से शांति बनाए रखने का आग्रह

निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क है। एसएसपी ने कॉलेज पहुंचकर स्वयं छात्रों को समझाया कि किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनावी माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

यह भी पढें- Dehradun: यूकेएसएसएससी परीक्षा प्रकरण में सचिव से मुलाकात कर लौट रहे छात्रों पर नेपाली फार्म में हमला, वाहन रोककर की गई मारपीट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment