अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून सहस्त्रधारा में चोरी करने घुसे चोरों ने केयरटेकर की हत्या

On: August 29, 2025 4:05 PM
Follow Us:

देहरादून के सहस्त्रधारा रोड पर एक निर्माणाधीन भवन में चोरी करने घुसे दो युवकों ने केयरटेकर की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद फरार हुए दोनों आरोपियों को राजपुर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार 27 अगस्त की रात करीब दो बजे प्रवीन रावत उर्फ अमन (19 वर्ष) निवासी चालन गांव, सहस्त्रधारा रोड और पवन कुमार (19 वर्ष) निवासी काठबंगला, राजपुर चोरी की नीयत से एक निर्माणाधीन भवन में घुस गए। वहां टिन शेड में 68 वर्षीय केयरटेकर जर्रार अहमद (निवासी मोहल्ला कैतवाड़ा, ज्वालापुर, हरिद्वार) सो रहे थे। दोनों आरोपियों ने उनकी जेब से मोबाइल फोन और 650 रुपये निकाल लिए।

इसी दौरान जर्रार अहमद की नींद खुल गई और उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया। खुद को छुड़ाने के प्रयास में दोनों ने पास ही रखे लोहे के सरिए से उनके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से नकदी और मोबाइल लेकर भाग निकले।

कंट्रोल रूम से मिली सूचना, पुलिस ने किया खुलासा

28 अगस्त की सुबह राजपुर थाना पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास एक निर्माणाधीन मकान में केयरटेकर मृत पाए गए हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजपुर शैंकी कुमार और आईटी पार्क चौकी प्रभारी दीपक द्विवेदी मौके पर पहुंचे। वहां टिन शेड में चारपाई पर मृत अवस्था में जर्रार अहमद का शव मिला, जिनके सिर पर गंभीर चोट के निशान और नाक-मुंह से खून बह रहा था।

मौके से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और ठेकेदार तोसीफ अहमद की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग

घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस को दो संदिग्ध युवक घटनास्थल के पास घूमते नजर आए। इसके बाद टीम ने गहन जांच शुरू की और शुक्रवार को दोनों आरोपियों को राजपुर क्षेत्र के आर्चिड पार्क के पास से दबोच लिया।

हत्या में इस्तेमाल सरिया बरामद

पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे दोनों नशे के आदी हैं और नशे के लिए पैसे जुटाने के मकसद से चोरी करने पहुंचे थे। केयरटेकर के विरोध करने पर उन्होंने लोहे के सरिए से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल सरिया बरामद कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढें- 15 सितंबर से देहरादून एयरपोर्ट से नई हवाई सेवा की शुरुआत, एयर इंडिया एक्सप्रेस करेगी पहली उड़ान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Leave a Comment