अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून पुलिस ने सुलझाई चोरी की तीन वारदातें, 19 लाख के गहने बरामद

On: August 17, 2025 5:46 AM
Follow Us:

देहरादून पुलिस ने पटेलनगर और नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई तीन चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 19 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान बरामद किया है। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और चोरी करके अपनी लत पूरी करते थे।

शिकायत पर हरकत में आई पुलिस

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को राम सुमेर निवासी महादेव एंक्लेव, पित्थूवाला ने थाने में तहरीर दी थी कि वह परिवार के साथ बाहर गए थे। वापसी पर देखा तो घर के ताले टूटे थे और अलमारी से गहने गायब थे। मामला दर्ज होते ही पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी को टीम बनाकर चोरों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

सीसीटीवी से मिला सुराग

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो कई अहम सुराग हाथ लगे। इसके आधार पर शनिवार को राधा स्वामी सत्संग गेट के पास से नौशाद निवासी लोहियानगर, ब्रह्मपुरी को दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब चार लाख रुपये के गहने बरामद किए गए। पूछताछ में उसने बताया कि वह लंबे समय से नशे का आदी है और इसी वजह से चोरी करता है। आरोपी पहले भी जेल जा चुका है।

मोहकमपुर से पकड़ा गया दूसरा चोर

दूसरे मामले में, भगत सिंह नेगी निवासी मोहकमपुर ने घर में सेंधमारी और गहनों की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी संजीत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को अनिकेत फार्म के पास से मनीष कुमार निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक स्विफ्ट कार और करीब 15 लाख रुपये कीमत के गहने व सामान बरामद किए गए।

पुलिस से बचने का अनोखा तरीका

पकड़े गए आरोपी मनीष ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह चोरी के बाद पकड़ से बचने के लिए रेल की पटरी से आवाजाही करता था, ताकि सीसीटीवी और लोगों की नजर से बच सके। आम रास्तों की बजाय वह खाली प्लॉट, बाग-बगीचे और घरों की छतों का इस्तेमाल भागने के लिए करता था।

महिला से अश्लील हरकत का भी खुलासा

पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी कबूल किया कि करीब एक माह पहले उसने सरस्वती विहार क्षेत्र में चोरी की नीयत से घर में घुसकर वहां मौजूद महिला से अश्लील हरकत की थी। पुलिस अब इस मामले की भी गहन जांच कर रही है।

यह भी पढें-देहरादून में मूसलाधार बारिश का कहर, मकान ढहा; सड़कों पर गड्ढे और जलभराव से बढ़ी परेशानी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Leave a Comment