अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून आपदा: पेयजल लाइनें बहकर टूटी ,35 हजार लोग पानी के लिए तरसे

On: September 22, 2025 8:38 AM
Follow Us:

राजपुर, जाखन और मालसी के हजारों लोग अभी भी पेयजल के लिए प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर हैं। प्रभावित इलाकों में लोग सुबह से ही पानी भरने के लिए लंबी लाइन में खड़े रहते हैं।

आपदा ने देहरादून में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। सड़कों, पुलों और घरों के अलावा पेयजल लाइनों को भी गंभीर नुकसान हुआ है। टूट-फूट और बहाव की वजह से शहर के विभिन्न हिस्सों में करीब 35 हजार लोग अब बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पांच दिन बीतने के बाद भी जल संस्थान शिखर फॉल से बाधित हुई पेयजल आपूर्ति को पूरी तरह बहाल नहीं कर पाया है।

शिखर फॉल की मुख्य लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। राजपुर क्षेत्र के वार्ड-1 और 4, मालसी, कुठालगेट, सपेरा बस्ती, सुमन नगर और कैरवान गांव समेत कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप है। लोग ओल्ड मसूरी रोड के किनारे बह रहे प्राकृतिक स्रोतों से पानी भरकर अपने काम चला रहे हैं।

सचिव पेयजल शैलेश बगौली ने 17 सितंबर को निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए थे कि 19 सितंबर तक सभी घरों में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाए, लेकिन अब तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है।

हालात ये हैं कि लोग घर से स्कूटर और बाइक में पानी के डिब्बे लेकर राजपुर क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद तपस्थली के सामने खाई में प्राकृतिक स्रोत पर लाइन में लगते हैं। कुछ युवा वहीं नहाने और महिलाएं कपड़े धोने के लिए भी स्रोत का इस्तेमाल कर रही हैं।

शिखर फॉल से सिर्फ राजपुर ही नहीं, बल्कि देहरादून शहर की कई कॉलोनियों में भी पानी पहुंचता है। शनिवार को जल संस्थान की टीमें आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं। देर शाम तक दिलाराम बाजार के ऊपर के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई। प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है, लेकिन जहां रास्ते टूटे हैं वहां टैंकरों की पहुंच नहीं हो पा रही है।

यह भी पढें-Uttarakhand: रूस में स्टडी वीजा पर गए भारतीय छात्र को धोखे से सेना में भर्ती कर यूक्रेन युद्ध में भेजा गया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment