अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर दो लोगों से 14.30 लाख रुपये की ठगी की

On: May 11, 2025 6:56 AM
Follow Us:

व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को बनाया जा रहा है निशाना, पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की

देहरादून: साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश का लालच देकर देहरादून के दो नागरिकों से कुल 14.30 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए पीड़ितों को फंसाया। दोनों मामलों में अलग-अलग थानों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला बिधौली क्षेत्र निवासी विकास कुमार के साथ घटित हुआ। पीड़ित ने बताया कि 20 फरवरी को उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां प्रिया शर्मा नाम की एक युवती ने खुद को एक प्रतिष्ठित निवेश कंपनी की प्रतिनिधि बताया। युवती ने उन्हें भरोसे में लेकर निवेश करने पर भारी लाभ मिलने का झांसा दिया। विकास कुमार ने युवती की बातों में आकर 17 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच कुल 10.50 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। ठगों ने उन्हें 16 लाख रुपये का लाभ दिखाया, लेकिन जब उन्होंने अपनी राशि निकालनी चाही, तो उनसे और पैसे जमा करने का दबाव बनाया गया। शक होने पर उन्होंने प्रेमनगर थाने में शिकायत दी, जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

दूसरा मामला कोर्ट रोड निवासी धनंजय के साथ हुआ। उन्होंने बताया कि फरवरी 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए उनसे संपर्क किया गया। वहां भी प्रिया शर्मा नाम की युवती ने निवेश पर बड़ा मुनाफा मिलने का दावा किया और आगे चलकर व्हाट्सएप पर व्यक्तिगत बातचीत शुरू की। युवती ने विभिन्न निवेश योजनाएं बताईं और अन्य ग्रुप सदस्यों के जरिए लाभ मिलने का दावा करते हुए विश्वास दिलाया। इसके बाद धनंजय ने 6 से 28 मार्च के बीच कुल 3.80 लाख रुपये निवेश कर दिए। लगातार और रकम निवेश करने का दबाव बनाए जाने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने नगर कोतवाली में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही मामलों की जांच शुरू कर दी गई है और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

उत्तराखंड आफत की बारिश: धारचूला में पुल बहा, चीन सीमा से संपर्क पूरी तरह कटा; जनजीवन अस्त-व्यस्त

Pushkar Singh Dhami completes 5 years as Uttarakhand Chief Minister, highlighting major decisions including UCC, anti-copying law, land law and women's reservation.

Pushkar Singh Dhami 5 Years: मुख्यमंत्री के रूप में पूरे हुए पांच साल, 9 जुलाई को बनाएंगे नया रिकॉर्ड!

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की खुली पोल: पहली बारिश में ही उभरे गहरे गड्ढे, पिलर में दरारें आने से बढ़ी दहशत

Uttarakhand police investigating a crime scene outside a liquor shop at night in Raipur Dehradun after a firing incident

देहरादून में खूनी संघर्ष: शराब ठेके के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक लहूलुहान; इलाके में हड़कंप

dehradun-dalanwala-attack-news

​देहरादून के डालनवाला में खूनी संघर्ष: युवक पर तलवार और खुखरी से जानलेवा हमला, ईसी रोड पर मची सनसनी

A car trapped in a large road cave-in on the Delhi-Dehradun Expressway with NHAI officials and repair machinery at the scene.

​दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे निर्माण में बड़ी लापरवाही: सड़क धंसने पर NHAI का कड़ा रुख, प्रोजेक्ट मैनेजर समेत दो अधिकारी निलंबित, निर्माण कंपनी को नोटिस

Leave a Comment