अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में साइबर ठगों ने 59 लाख रुपये की ठगी, बुजुर्ग शिक्षक बन गए शिकार

On: September 11, 2025 7:34 AM
Follow Us:

देहरादून के कांवली रोड में साइबर ठगों ने 80 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक कौस्तुभानंद जोशी को डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर कुल 59 लाख रुपये की ठगी की। ठगों ने उन्हें वीडियो कॉल पर करीब तीन घंटे तक डराकर रखा और मनी लांड्रिंग के नाम पर आरोपित कर पैसे ऐंठे। पीड़ित को सजा व उनके बच्चों की गिरफ्तारी का भय दिखाकर एफडी, एसआईपी और पेंशन के पैसे ठगों के खातों में ट्रांसफर करवा दिए।

कौस्तुभानंद जोशी ने पुलिस को बताया कि एक कॉल आई, जिसमें खुद को टेलीकम्युनिकेशन विभाग का कर्मचारी बताकर, उन्हें बताया गया कि मुंबई में उनके नाम से गलत तरीके से सिम कार्ड लिया गया है। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर उन्हें क्राइम डिपार्टमेंट से जोड़ा। इस दौरान आरोपितों ने उन्हें नरेश गोयल नामक व्यक्ति के मनी लांड्रिंग केस में फंसा दिया और उनके बैंक खाते से दो करोड़ रुपये ट्रांजैक्शन होने का झांसा दिया। वीडियो कॉल में गिरफ्तारी के आदेश व सजा का डर दिखाकर उन्हें मानसिक रूप से दबाव में रखा गया।

डरे-सहमे जोशी ने अपनी जमा पूंजी में से 15 लाख रुपये की एफडी, 26 लाख रुपये अन्य एफडी, 5.47 लाख रुपये एसआईपी और 1.08 लाख रुपये पेंशन राशि ठगों के खाते में भेज दिए। इसके बाद भी ठग और अधिक रकम की मांग करते रहे। बाद में रिश्तेदारों के सुझाव पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।

प्रभारी निरीक्षक त्रिवेंद्र सिंह रौतेला ने पुष्टि की है कि मामले में साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यह भी पढें- पीएम मोदी का देहरादून दौरा: स्टेट गेस्ट हाउस तक आवाजाही के लिए नया गेट बना, आपदा प्रभावितों से पहली बार सीधे होंगे संवाद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारतीय पुलिस वर्दी में एक अधिकारी (इंस्पेक्टर राजेंद्र खोलिया) रानीपोखरी थाने के कार्यालय में बैठकर सरकारी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, पीछे उत्तराखंड पुलिस का बोर्ड लगा है।

देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने जारी की पहली तबादला सूची, रायवाला और रानीपोखरी के प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

Leave a Comment