Doon Prime News
crime

ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने दी जान, सात साल का है बेटा

ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर  महिला ने दी जान, सात साल का है बेटा

Yamunagar में एक महिला ने आत्‍महत्‍या कर ली। महिला पति की प्रताड़ना से काफी परेशान थी। उसका एक सात साल का बेटा भी है। स्‍वजनों का आरोप है कि पति सास और ननद उसे प्रताडि़त करते थे। इस वजह से बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी

यह भी पढ़े -बहू पर जेठ ने किया लोहे के सरिये से वार

ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर 35 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में लेकर गए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि पति, सास व ननद उसे परेशान करते थे। जिस वजह से उसने यह कदम उठाया है। मामले में मृतका की बहन आशु शर्मा की शिकायत पर police ने केस दर्ज किया है।

police को दी शिकायत के मुताबिक, राजेश कालोनी निवासी आशु शर्मा की छोटी बहन 35 वर्षीय सोनिया की शादी वर्ष 2010 में द्वारकापुरी कालोनी निवासी पारस के साथ हुई थी। शादी से उसे एक बेटा है। उसकी इस समय आयु सात वर्ष है। आरोप है कि सोनिया को उसका पति पारस परेशान कर रहा था। वह कुछ भी कार्य नहीं करता है। घर का खर्च भी बहन सोनिया ही ब्यूटी पार्लर से चला रही थी। आरोप है कि पारस नशे का आदी है। वह पत्नी के साथ मारपीट करता था। घर का सामान तक वह बेच चुका था। बहन की सास भी उसे परेशान रखती थी। उसे मकान का हिस्सा देने से भी मना कर दिया था। उसके हिस्से का मकान अपनी बेटी के नाम करने की धमकी दे रही थी। जिस वजह से सोनिया ससुराल वालों से काफी परेशान थी।

बहन को  फोन जहर खाकर किया 

सोमवार की सुबह सोनिया ने अपनी बहन आशु को फोन कर बताया था कि वह काफी परेशान है। इसलिए जहर खाकर जान दे रही है। जिस पर आशु ने तुरंत अपने मायके वालों को बताया और सोनिया के घर पहुंचे। तब तक सोनिया को उल्टियां लगने लगी थी। उसे लेकर civil hospital जगाधरी में पहुंचे। यहां उसे yamunagar trama center में रेफर कर दिया गया। जहां देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Related posts

सलमान खान की हत्या के लिए क्या था मास्टरप्लान, कौन मारना चाहता था भाईजान को मारना क्या था कारण

doonprimenews

जिंदा पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर ले रही थी विधवा पेंशन, बेटी ने ही फर्जी तरीके से बनाए थे दस्तावेज

doonprimenews

मेजर से भूमाफिया ने प्लाट के नाम पर लाखों ठगे,जान से मारने की भी दी धमकी

doonprimenews

Leave a Comment