अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कांवड़ यात्रा 2025: देहरादून- विकासनगर के वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक अलर्ट! जानिए नए रूट और पूरा शेड्यूल, वरना फंस सकते हैं जाम में

On: July 10, 2025 4:02 PM
Follow Us:

देहरादून/विकासनगर: कांवड़ यात्रा 2025 के दौरान देहरादून और विकासनगर से बाहर जाने वाले वाहनों के लिए जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट प्लान जारी किया है। सामान्य दिनों और डाक कांवड़ के दौरान अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं ताकि यातायात में बाधा न आए और श्रद्धालुओं व यात्रियों को कोई असुविधा न हो।

-सामान्य दिनों का यातायात प्लान (11 जुलाई 2025 से 19 जुलाई 2025 तक)

देहरादून से बाहर जाने वाले वाहन

दिल्ली के लिए: ISBT देहरादून – छुटमलपुर – देवबंद – रामपुर तिराहा (मुजफ्फरनगर) – मेरठ – दिल्ली।

हरिद्वार के लिए: रिस्पना पुल – जोगीवाला – नेपाली फार्म – हरिद्वार।

सहारनपुर के लिए: ISBT देहरादून – छुटमलपुर – सहारनपुर।

हल्द्वानी/नैनीताल/कुमाऊं: रिस्पना – जोगीवाला – नेपाली फार्म – हरिद्वार – नजीबाबाद – हल्द्वानी/नैनीताल।

पौड़ी/रुद्रप्रयाग/चमोली: रिस्पना पुल – जोगीवाला – भानियावाला – रानीपोखरी – ऋषिकेश – श्रीनगर।

टिहरी/उत्तरकाशी: देहरादून – मसूरी – सुआखोली/धनोल्टी – चंबा।

यमुनोत्री/गंगोत्री: शिमला बाईपास – धूलकोट – विकासनगर – नैनबाग – नौगांव – बड़कोट।

विकासनगर से बाहर जाने वाले वाहन

दिल्ली के लिए: विकासनगर – हर्बर्टपुर – दर्रारेट – छुटमलपुर – देवबंद – मेरठ।

हरिद्वार के लिए: विकासनगर – धूलकोट – शिमला बाईपास – ISBT – रिस्पना – जोगीवाला – हरिद्वार।

हल्द्वानी/नैनीताल/कुमाऊं: विकासनगर – धूलकोट – शिमला बाईपास – ISBT – हरिद्वार – नजीबाबाद।

पौड़ी/चमोली: विकासनगर – धूलकोट – शिमला बाईपास – ऋषिकेश – श्रीनगर।

टिहरी/उत्तरकाशी: विकासनगर – यमुनापुल – मसूरी – चंबा।

यमुनोत्री/गंगोत्री: विकासनगर – नैनबाग – बड़कोट।

डाक कांवड़ के दौरान यातायात प्लान (20 जुलाई 2025 से 23 जुलाई 2025 तक)

देहरादून से बाहर जाने वाले वाहन

दिल्ली के लिए वैकल्पिक रूट:

ISBT – छुटमलपुर – सहारनपुर – शामली – बागपत – दिल्ली।

ISBT – छुटमलपुर – सहारनपुर – सरसावा – करनाल – सोनीपत – दिल्ली।

हरिद्वार के लिए: रिस्पना – जोगीवाला – नेपाली फार्म – हरिद्वार।

हल्द्वानी/नैनीताल के लिए: नरेंद्र नगर, टिहरी डेम, दुगड्डा होते हुए श्रीनगर/कर्णप्रयाग या कोटद्वार-नजीबाबाद होते हुए गंतव्य तक।

सहारनपुर के लिए: ISBT – छुटमलपुर – सहारनपुर।

विकासनगर से बाहर जाने वाले वाहन

दिल्ली के लिए वैकल्पिक रूट: विकासनगर – हर्बर्टपुर – कुल्हाल – कालाआम – करनाल – सोनीपत – दिल्ली।

हरिद्वार के लिए: वही रूट रहेगा (विकासनगर – धूलकोट – शिमला बाईपास – हरिद्वार)।

हल्द्वानी/नैनीताल के लिए: हर्बर्टपुर – सहारनपुर – देवबंद – मेरठ – बिजनौर – काशीपुर।

पौड़ी/चमोली: नरेंद्र नगर, टिहरी डेम, दुगड्डा होते हुए।

टिहरी/उत्तरकाशी: मसूरी या नैनबाग के रास्ते से।

विशेष सलाह

21 जुलाई से 23 जुलाई तक डाक कांवड़ के दौरान हरिद्वार से अपने गंतव्य की ओर यात्रा से बचें।

श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण हरिद्वार के आसपास का ट्रैफिक भारी रहेगा, अनावश्यक यात्रा न करें।

यातायात विभाग की अपील

यात्री तय रूट का पालन करें।

अनावश्यक रूप से हरिद्वार और आसपास के इलाकों में प्रवेश न करें।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनी रहे।

यह भी पढें- मुख्यमंत्री धामी ने रायपुर क्षेत्र में बारिश से प्रभावित इलाकों का किया स्थलीय निरीक्षण, राहत कार्यों को तेजी से लागू करने के निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उन्नाव में जली हुई पाइलिंग मशीन और विरोध प्रदर्शन करते मजदूर

उन्नाव में भीषण हादसा: पाइलिंग मशीन का डीजल टैंक फटने से लगी आग, ऑपरेटर की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

भारतीय सेना के अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि

भारतीय सेना में बड़े फेरबदल की तैयारी: लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि होंगे देश के अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS)

कानपुर के शिवाला में हत्याकांड के बाद साक्ष्य जुटाती पुलिस और फॉरेंसिक टीम

कानपुर के शिवाला में खूनी खेल: होजरी कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मकान की सीढ़ियों पर मिला लहूलुहान शव

शुभेंदु अधिकारी और अमित शाह विधायक दल की बैठक के दौरान

शुभेंदु अधिकारी के सिर सजेगा बंगाल का ताज, अमित शाह की मौजूदगी में हुआ फैसला

केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य क्रांति: 40 बेड के अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल का लोकार्पण, सीएम धामी ने बाबा केदार के चरणों में समर्पित की नई सुविधा

इटावा की भोगनीपुर नहर के पास रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और एसडीआरएफ की टीम।

इटावा: नहर में नहाते समय बड़ा हादसा, एक ही गांव की 4 किशोरियां डूबीं; ग्रामीणों ने 3 को सुरक्षित निकाला, 1 अब भी लापता

Leave a Comment