अदालत के आदेशों की अनदेखी: नैनीताल हाई कोर्ट में 1000 पार पहुंचीं अवमानना याचिकाएं - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

अदालत के आदेशों की अनदेखी: नैनीताल हाई कोर्ट में 1000 पार पहुंचीं अवमानना याचिकाएं

On: May 27, 2025 8:16 AM
Follow Us:

नैनीताल हाई कोर्ट में न्यायिक आदेशों के अनुपालन में लापरवाही का आलम ये है कि अब तक 1000 से अधिक अवमानना याचिकाएं लंबित हो चुकी हैं। उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण से लेकर जिला पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति जैसे मामलों में हाई कोर्ट को बार-बार हस्तक्षेप करना पड़ा। स्थिति यह है कि याचिकाकर्ताओं को एक आदेश के पालन के लिए भी कई बार कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है, जिससे “तारीख पर तारीख” वाली न्याय प्रणाली की छवि और गहरी होती जा रही है।

राज्य सरकार के अनेक विभागों में हाई कोर्ट के आदेशों को समय पर न लागू करना आम बात बन गई है। नेशनल ज्यूडिशियल डेटा ग्रिड के अनुसार अधिकांश अवमानना याचिकाएं राज्य सरकार से जुड़ी हैं। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट द्वारा उपनल कर्मचारियों को नियमित करने के स्पष्ट निर्देश के बावजूद इन्हें अनदेखा किया गया, जिससे अंततः अधिकारियों के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी हुए। इसी तरह चमोली जिला पंचायत के मामले में हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही आदेश का पालन हुआ।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

न्यायिक आदेशों के अनुपालन में देरी का सीधा असर अदालतों पर पड़ रहा है। नैनीताल हाई कोर्ट में ही 57 हजार से अधिक मामले लंबित हैं, जिनमें 1154 अवमानना याचिकाएं हैं। अवमानना की स्थिति तब पैदा होती है जब अधिकारी जानबूझकर या तकनीकी अज्ञानता के चलते आदेशों को समय पर लागू नहीं करते। कई बार तो याचिका दाखिल होने के बाद ही अधिकारी आदेशों का पालन करते हैं ताकि व्यक्तिगत जवाबदेही से बचा जा सके।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी सभी मंत्रालयों को निर्देश जारी किए हैं कि वे न्यायिक आदेशों के पालन के लिए एक सुनिश्चित और समयबद्ध व्यवस्था विकसित करें। यदि राज्य सरकारें और उनके विभाग आदेशों का स्वतः पालन करने की जिम्मेदारी लें, तो न केवल आम जनता को समय पर न्याय मिलेगा, बल्कि न्यायालयों का बोझ भी कम होगा और लोगों का भरोसा न्याय प्रणाली पर और मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड पंचायत अधिकारी पर कार्रवाई: सूचना छिपाने पर निलंबन, आयोग ने ठोका 25 हजार का जुर्माना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand High Court: No immediate relief for Girdhari Lal Sahu; petition seeking a stay on his arrest and quashing of the FIR referred to another bench.

Uttarakhand High Court: गिरधारी लाल साहू को फिलहाल राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक और FIR रद्द करने की याचिका दूसरी पीठ को भेजी

Uttarakhand Congress: 'Padayatra' (foot marches) to be held twice a month at the booth level; reports to be submitted monthly an 18-point plan to strengthen the organization.

Uttarakhand Congress: बूथों पर महीने में दो बार पदयात्रा, हर महीने देनी होगी रिपोर्ट; संगठन मजबूत करने के लिए 18 बिंदुओं का प्लान

Uttarakhand: Jail terms for minor offenses to be reduced, fines to be increased; proposal to cut 3-year imprisonment to 2 months.

Uttarakhand: छोटे अपराधों पर घटेगी जेल की सजा, बढ़ेगा जुर्माना; 3 साल की कैद अब 2 महीने करने का प्रस्ताव

Spain Train Crash: टोलेडो में आपस में टकराईं दो हाई-स्पीड ट्रेनें; 10 यात्रियों की मौत, कई घायल

Hardeep Singh Puri लड़ेंगे मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव, एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट

उत्तराखंड के ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को मिली ₹231 करोड़ की सौगात: सीएम धामी ने दी बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात

Leave a Comment