अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार की हरकी पैड़ी पर विवाद: तिलक लगाने को लेकर महिलाओं में मारपीट

On: October 30, 2025 8:30 AM
Follow Us:

हरिद्वार के पवित्र हरकी पैड़ी घाट पर बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब श्रद्धालुओं को तिलक लगाने के पैसों को लेकर तीन महिलाओं के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। घाट पर सरेआम हुए इस झगड़े से वहां मौजूद श्रद्धालु और पर्यटक हैरान रह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
जानकारी के अनुसार, हरकी पैड़ी और आस-पास के घाटों पर कई महिलाएं श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर दक्षिणा मांगती हैं। बुधवार को एक श्रद्धालु को तिलक लगाने को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और तीसरी महिला भी विवाद में शामिल हो गई। इसके बाद तीनों महिलाओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई, जिससे घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। उन्हें चौकी ले जाकर पूछताछ की गई और फटकार लगाई गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान काटा और दोबारा ऐसी हरकत करने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी।
चौकी प्रभारी संजीत कंडारी ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं उत्तरी हरिद्वार के भीमगोड़ा और खड़खड़ी क्षेत्रों की निवासी हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था के स्थानों पर इस तरह का व्यवहार बिल्कुल अस्वीकार्य है। पुलिस ने महिलाओं को चेतावनी दी है कि अगर वे फिर से झगड़ा करती पाई गईं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घाट पर तिलक लगाने और दान मांगने वाली महिलाओं के बीच आए दिन ऐसे विवाद देखने को मिलते हैं, जिससे हरकी पैड़ी की पवित्रता और माहौल प्रभावित होता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर इस तरह की कोई स्थिति दोबारा उत्पन्न होती है तो तुरंत सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

Leave a Comment