अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

धामी सरकार का तोहफा: नैनीताल जिले को मिली नई सड़क की सौगात, दो करोड़ की लागत से होगा निर्माण

On: October 8, 2025 8:06 AM
Follow Us:

नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक के झूतिया थानदेव से सैमधार मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की बहुप्रतीक्षित योजना को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस परियोजना के लिए 1 करोड़ 92 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। सड़क निर्माण से थानदेव, सैमधार, सैम मंदिर और रैतखान के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अब तक मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए लगभग 5 किलोमीटर पैदल सफर तय करना पड़ता था।

कई वर्षों से ग्रामीण इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। अब तक उन्हें अपने कृषि उत्पादों को मंडी तक पहुंचाने के लिए घोड़ों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे उनकी आमदनी का बड़ा हिस्सा किराए में खर्च हो जाता था।

ग्रामीणों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग पर भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने पहल करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) को डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विधायक ने मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह कर राज्य योजना के तहत परियोजना के लिए धनराशि स्वीकृत करवाई। सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए निर्माण के आदेश जारी कर दिए हैं।

विधायक कैड़ा ने विभागीय अधिकारियों को टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने और जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से ग्रामीणों की आवाजाही आसान होगी और किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मोटर मार्ग ग्रामीण क्षेत्र में विकास की नई दिशा तय करेगा और स्थानीय लोगों के आर्थिक व सामाजिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।

यह भी पढ़ें – देहरादून में ‘स्रोत महोत्सव 2025’ का रंगारंग आगाज, पंकज त्रिपाठी ने किया उद्घाटन — ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment