अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हल्द्वानी में 31 मई को होगी कांग्रेस की ‘जय हिंद रैली’, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित

On: May 21, 2025 6:44 AM
Follow Us:

हल्द्वानी। भारतीय सेना के अदम्य साहस और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित करते हुए कांग्रेस पार्टी 31 मई को हल्द्वानी में ‘जय हिंद रैली’ का आयोजन करने जा रही है। यह रैली देशभर में कांग्रेस द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रव्यापी श्रृंखला का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश की सुरक्षा में लगे जवानों के शौर्य को नमन करना है।

इस संबंध में निर्णय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में हुई एक वर्चुअल बैठक में लिया गया। बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। कुमारी शैलजा ने सभी नेताओं से अपील की कि वे रैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि देश की सेना और जवानों के सम्मान का प्रतीक है।

बैठक में कुमारी शैलजा ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय सत्ताधारी भाजपा जबरन खुद लेने का प्रयास कर रही है, जबकि यह उपलब्धि पूरी तरह से भारतीय सेना की है। उन्होंने कहा कि इस पर देश का हर नागरिक गर्व महसूस कर रहा है, लेकिन भाजपा इसे राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है, जिससे जनमानस में आक्रोश है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने हाल ही में ऐसे विवादास्पद बयान दिए, जो राष्ट्रविरोधी और सेना के मनोबल को ठेस पहुंचाने वाले हैं। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अब तक इन बयानों पर कोई प्रतिक्रिया या कार्रवाई नहीं की है।

प्रदेश कांग्रेस संगठन व प्रशासन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि रैली को लेकर प्रदेशभर के प्रशिक्षण शिविरों, संगठनों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया गया है। उन्होंने कहा कि यह रैली भाजपा के दोहरे चरित्र को उजागर करेगी और जनता को बताएगी कि असली राष्ट्रभक्ति सिर्फ दिखावे से नहीं, बल्कि सेना और देश के सच्चे सम्मान से होती है।

हल्द्वानी में आयोजित होने वाली यह ‘जय हिंद रैली’ न केवल कांग्रेस का एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन होगी, बल्कि देश की सुरक्षा में लगे हर जवान के प्रति सम्मान और समर्थन की आवाज भी बनेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment