अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: गृह प्रवेश की बधाई के बहाने किन्नर के वेश में पहुंचे युवक, पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार

On: July 30, 2025 9:59 AM
Follow Us:

पटेलनगर क्षेत्र स्थित साईं लोक कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान किन्नरों के वेश में पहुंचे चार लोगों में से तीन पुलिस की आहट पाते ही मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ये लोग गृह प्रवेश की बधाई के बहाने मकान मालिक से जबरन पैसे वसूलने की कोशिश कर रहे थे। संदिग्ध गतिविधियों को देखकर किसी स्थानीय व्यक्ति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पटेलनगर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तीन लोग भाग चुके थे। पुलिस को मौके से एक युवक मिला, जिसकी पहचान यासीन निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है। वह ढोलक बजा रहा था और किन्नरों के साथ ही पहुंचा था। पूछताछ में उसने बताया कि फरार हुए तीनों लोग उसी समुदाय के हैं, जिनमें दो युवक किन्नर के वेश में थे और एक असली किन्नर था।

पुलिस के अनुसार ये सभी लोग संगठित रूप से घरों में बधाई मांगने के नाम पर पैसे वसूलते हैं और कभी-कभी जबरदस्ती भी करते हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि यासीन से पूछताछ की जा रही है और उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है कि यह कोई बड़ा गिरोह तो नहीं जो इस तरह के वेश में आकर ठगी या वसूली करता है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और साथ ही भविष्य में सतर्कता बरतने की बात भी कही है। पुलिस ने मकान मालिक और कॉलोनी के अन्य निवासियों से अपील की है कि इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें ताकि किसी भी संभावित अपराध को रोका जा सके।

यह भी पढें- Uttarakhand Crime: नशे में धुत पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, मौत के बाद भी शव पर करता रहा हमला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​देहरादून में बेखौफ बदमाशों का तांडव: शिमला बाईपास रोड पर स्कूटी सवार युवक पर झोंकी गोली, इलाके में फैली सनसनी

​Nitin Nabin Haldwani Visit: उत्तराखंड में 2027 चुनाव की बिसात बिछाने हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

​UKSSSC Exam Calendar: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, समूह-ग की 7 भर्तियों की तिथियां बदलीं

​बाजपुर में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेल: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर की वायरल

Haldwani Railway Land Encroachment Case security deployment in Banbhulpura

Haldwani Railway Land Encroachment Case: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

​Dehradun PG Student Suicide Case: देहराखास के पीजी में बिहार के छात्र ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment