अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

CM धामी ने व्यापारियों को दी नसीहत, कहा- स्वदेशी से ही परंपरा और रोजगार होंगे मजबूत

On: September 26, 2025 6:43 AM
Follow Us:

प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर लगातार कर रहे हैं जनसंपर्क अभियान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील को जन-जन तक पहुँचाने में जुटे हुए हैं। पिछले चार दिनों से वे प्रदेश के विभिन्न बाजारों में जाकर व्यापारियों और आम लोगों से संवाद कर रहे हैं और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दे रहे हैं।

गुरुवार को मुख्यमंत्री धामी देहरादून के सहस्त्रधारा क्रासिंग बाजार पहुँचे। यहाँ उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उत्तराखंड की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग न केवल हमारी परंपराओं और स्थानीय उद्योगों को सशक्त करता है, बल्कि युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराता है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर व्यापारियों से साफ-सफाई, ग्राहकों की सुविधा और बाजार प्रबंधन को बेहतर बनाने की अपील भी की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और विधायक उमेश शर्मा काऊ भी उनके साथ मौजूद रहे।

जीएसटी दरों में कटौती पर भी की चर्चा

मुख्यमंत्री धामी ने दुकानदारों और ग्राहकों से संवाद करते हुए बताया कि पहले नवरात्र से जीएसटी दरों में कमी लागू की गई है। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ मिलेगा। उन्होंने लोगों से सरकार की इस पहल का लाभ उठाने और स्वदेशी वस्तुओं की खपत को और बढ़ाने का आग्रह किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुवार सुबह उन्होंने दीनदयाल पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपाध्याय जी को स्मरण किया।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनकी विचारधारा और आदर्श आज भी हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास सहित अनेक कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।

यह भी पढें- हल्द्वानी के अनंत जोशी ने निभाई योगी आदित्यनाथ की भूमिका, पीलिया में भी नहीं रुकी शूटिंग… मां का बड़ा खुलासा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment