अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सीएम धामी 6 नवंबर को हल्द्वानी दौरे पर रहेंगे, पूर्व सैनिक सम्मेलन और जन वन महोत्सव में करेंगे शिरकत

On: November 5, 2025 5:15 PM
Follow Us:

हल्द्वानी:
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 नवंबर को नैनीताल जनपद के दौरे पर रहेंगे। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री हल्द्वानी और रामनगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। हल्द्वानी में वह पूर्व सैनिक सम्मेलन में शामिल होंगे, जबकि रामनगर में आयोजित जन वन महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
स्थापना दिवस पर राज्यभर में कार्यक्रम
उत्तराखंड राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है, जिसे राज्य सरकार रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रही है। इस उपलक्ष्य में देहरादून से लेकर सभी जनपदों में विभिन्न सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हल्द्वानी में होने वाला पूर्व सैनिक सम्मेलन भी इसी क्रम का एक अहम हिस्सा है।
एमबीपीजी इंटर कॉलेज में होगा पूर्व सैनिक सम्मेलन
हल्द्वानी के एमबीपीजी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पूर्व सैनिकों और स्थानीय नागरिकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री धामी सुबह लगभग 11 बजे हल्द्वानी पहुंचेंगे और कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे करीब एक घंटे से अधिक समय तक इस सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे, जिसके बाद उनका काफिला रामनगर के लिए रवाना होगा, जहां वे जन वन महोत्सव में शामिल होंगे।
7 नवंबर को करेंगे उधम सिंह नगर का दौरा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 7 नवंबर को उधम सिंह नगर जिले का दौरा प्रस्तावित है। वे पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किसान सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
इस मौके पर वे राज्यभर से आए किसानों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहेंगे। प्रशासन के अनुसार, इस आयोजन में 30 हजार से अधिक किसानों के शामिल होने की उम्मीद है।
नैनीताल पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान
सीएम धामी के दौरे और हल्द्वानी में होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 6 नवंबर को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। इस दौरान शहर क्षेत्र में छोटे-बड़े माल वाहक वाहनों और अनावश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
माल वाहक वाहनों हेतु दिशा-निर्देश
• पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन नारीमन तिराहा से गौलापार रोड का प्रयोग करेंगे।
• टीपी नगर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन तीनपानी – गौलापार रोड – नारीमन तिराहा मार्ग से गुजरेंगे।
• लालडॉट तिराहा से आने वाले भारी वाहन पनचक्की – कॉलटैक्स तिराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
रोडवेज एवं निजी बसों का डायवर्जन प्लान
• रामपुर रोड से आने वाली बसें: टीपी नगर तिराहा से होण्डा शोरूम – मंगलपड़ाव – रोडवेज स्टेशन मार्ग से आएंगी।
• बरेली रोड से आने वाली बसें: वही मार्ग अपनाएंगी।
• कालाढूंगी रोड से आने वाली बसें: मुखानी चौराहा – अर्बन बैंक तिराहा – कालाढूंगी तिराहा होकर रोडवेज पहुंचेंगी।
• पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली बसें: नारीमन तिराहा – तिकोनिया – नैनीताल बैंक – रोडवेज स्टेशन मार्ग से आएंगी।
• पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाली बसें: रोडवेज पूर्वी गेट – ताज चौराहा – गौलापुल – गौलापार रोड – नारीमन तिराहा से आगे जाएंगी।
• रोडवेज स्टेशन से बरेली/रामपुर रोड जाने वाली बसें: वर्कशॉप लाइन – तिकोनिया – नैनीताल बैंक तिराहा – रोडवेज पश्चिमी गेट मार्ग से जाएंगी।
• कालाढूंगी रोड की बसें: पनचक्की – लालडॉट तिराहा – हाईडिल तिराहा मार्ग का उपयोग करेंगी।
• रामपुर रोड से मुखानी की ओर जाने वाली निजी बसें: पंचायतघर तिराहा – आरटीओ रोड – छड़ैल रोड से होकर जाएंगी।
• रामपुर रोड से काठगोदाम की ओर जाने वाली बसें: शीतल होटल – तीनपानी – गौलापार रोड – नारीमन तिराहा मार्ग से गुजरेंगी।
• नैनीताल बैंक तिराहा से तिकोनिया चौराहा तक इंटरसिटी बसों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
छोटे वाहनों के लिए डायवर्जन रूट
• बरेली रोड से आने वाले वाहन: तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड के रास्ते जाएंगे। अन्य वाहन गांधी इंटर कॉलेज – एफटीआई – आईटीआई – मुखानी चौराहा होते हुए गंतव्य तक पहुंचेंगे।
• रामपुर रोड से आने वाले वाहन:पंचायतघर तिराहा – आरटीओ रोड – छड़ैल – गैस गोदाम – लालडॉट – पनचक्की – कॉलटैक्स तिराहा मार्ग से जाएंगे।
• कालाढूंगी रोड की दिशा से आने वाले वाहन:लालडॉट – पनचक्की – कॉलटैक्स – नारीमन तिराहा मार्ग का प्रयोग करेंगे।
• पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहन:नारीमन तिराहा – गौलापार रोड से अपने गंतव्य को जाएंगे।
• कालाढूंगी रोड व शहर क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन कॉलटैक्स – हाईडिल – पनचक्की – लालडॉट – ऊँचापुल मार्ग से जाएंगे।
पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील की
नैनीताल पुलिस ने नागरिकों, वाहन चालकों और यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें ताकि शहर में यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके और किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment