अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में सीएम धामी ने किया ‘यूनिटी मार्च व वॉकथॉन’ का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

On: October 31, 2025 6:47 AM
Follow Us:

देहरादून। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘यूनिटी मार्च व वॉकथॉन’ का शुभारंभ किया और स्वयं भी इसमें भाग लिया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को स्वदेशी अपनाने तथा नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प दिलाया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्रनिष्ठा की भावना के कारण ही आज भारत एक सशक्त और एकीकृत राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर खड़ा है। सरदार पटेल का सम्पूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता को समर्पित रहा। उन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया, जो सदैव उनके अद्वितीय योगदान का प्रतीक रहेगा।
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2014 से सरदार पटेल जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने बताया कि राज्यभर में 16 नवंबर तक प्रत्येक जिले के तीन स्थलों पर वॉकथॉन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हर आयोजन स्थल पर 8 से 10 किलोमीटर की पदयात्रा के साथ ‘नशामुक्त भारत’, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे जन-जागरूकता अभियानों को जोड़कर समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वॉकथॉन मात्र एक दौड़ नहीं, बल्कि भारत की विविधता में एकता की भावना को सशक्त करने का माध्यम है। इससे युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सेवा भाव की भावना और प्रबल होगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों और विचारों को अपनाते हुएएक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
अंत में सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्यरत है। उन्होंने प्रदेशवासियों से एकजुट होकर इस एकता, प्रगति और स्वावलंबन के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान देने की अपील की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

Leave a Comment