अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

CM Dhami: भराड़ीसैंण में सुबह टहलने निकले, आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं से की बातचीत, जाना फीडबैक

On: August 19, 2025 7:41 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में हैं। मानसून सत्र की तैयारियों के मद्देनज़र वह सोमवार को ही भराड़ीसैंण पहुंच गए थे। मंगलवार सुबह सीएम धामी मॉर्निंग वॉक पर निकले और इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित आजीविका मिशन समूह की महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने महिलाओं से बातचीत कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके प्रभाव को लेकर फीडबैक भी लिया।

इस बीच, मंगलवार से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। उपजिलाधिकारी/परगना मजिस्ट्रेट गैरसैंण सोहन सिंह रांगड़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार सत्र की अवधि में धारा 163 लागू रहेगी, जो 22 अगस्त शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था सत्र को सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए की गई है।

आदेश के तहत विधानसभा परिसर और उसके आसपास किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन, जुलूस, नारेबाजी, बिना अनुमति सभा, सुरक्षा बैरियर तोड़ने की कोशिश, लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग, हथियार लाना, उत्तेजक भाषण देना, पोस्टर-बैनर लगाना या सोशल मीडिया पर अफवाह व भड़काऊ संदेश फैलाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

इससे साफ है कि सरकार और प्रशासन मानसून सत्र को लेकर पूरी तरह सतर्क और गंभीर है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सत्र सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

यह भी पढें- ऋषिकेश में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, बहुमंजिला भवन जमींदोज; कई अवैध निर्माण सील

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

एक घने जंगल के सेट पर फिल्म की शूटिंग का दृश्य, जहाँ उत्तराखंड की अभिनेत्री और डांसर प्रियंका खंतवाल एक सुंदर पारंपरिक नृत्य मुद्रा में हैं। बैकग्राउंड में बाघ की खाल जैसी वेशभूषा पहने बैकग्राउंड डांसर्स हैं और सामने की ओर मूवी कैमरा, लाइट और क्रू मेंबर फिल्मिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

देवभूमि की बेटी का टॉलीवुड में डंका: प्रियंका खंतवाल का ‘वाइल्ड टाइगर सफारी’ गाना हुआ वायरल, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने को तैयार

Leave a Comment