अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रायवाला में शराब की दुकान के बाहर भिड़ंत: दो गुटों में जमकर मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

On: December 4, 2025 9:52 AM
Follow Us:

देहरादून के रायवाला क्षेत्र में रविवार देर शाम उस समय हंगामा मच गया, जब अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर दो गुटों के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया। नशे में धुत करीब आधा दर्जन लोगों ने आपस में ही एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट इतनी बढ़ गई कि आसपास खड़ी दो कारों के शीशे भी तोड़ डाले गए। कार मालिकों के विरोध करने पर हुड़दंगियों ने उनके साथ भी हाथापाई कर दी।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद रायवाला पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ में शामिल लोग लगातार उग्र होते रहे। इस दौरान मारपीट कर रहा एक युवक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र खोलिया के अनुसार, फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ चल रही है। घटना में शामिल बाकी लोगों की भी पहचान की जा रही है एवं उनकी तलाश जारी है।
हंगामे का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति खुद को पार्षद बताता हुआ भी दिख रहा है।
कार मालिक शुभम खुराना ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों से मिलने रायवाला आया था। इसी दौरान उसकी कार पर हमला किया गया और शीशे तोड़ दिए गए। पीड़ित की ओर से रायवाला कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है और शराब की दुकान के आसपास अतिरिक्त पुलिस तैनात कर दी गई है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment