अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

टिहरी झील को वर्ल्ड क्लास टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी विस्तृत कार्ययोजना

On: June 13, 2025 7:50 AM
Follow Us:

उत्तराखंड की प्रतिष्ठित टिहरी झील को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए सभी आवश्यक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाए, ताकि बाद में बजट में किसी भी तरह की अनावश्यक बढ़ोतरी से बचा जा सके।

टिहरी झील क्षेत्र विकास योजना की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने वर्तमान में चल रही 19 उप-योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया। इसमें डोबरा-चांठी पार्क का विकास, तिवाड़ गांव का उच्चीकरण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, पर्यटन मार्गों का निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। उन्होंने इन गतिविधियों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी कार्यों को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।

मुख्य सचिव ने यह भी निर्देशित किया कि भविष्य में किसी भी नई परियोजना की डीपीआर तैयार करने से पहले जमीनी सर्वेक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि परियोजना की वास्तविक आवश्यकताओं और संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उचित योजना बनाई जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छोटी परियोजनाओं के लिए परामर्शी सेवाओं की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए, जबकि बड़े और महत्वपूर्ण कार्यों के लिए ही विशेषज्ञ सलाहकारों की सहायता ली जा सकती है।

इसके साथ ही मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि प्रत्येक परियोजना के पूर्ण होने के बाद उसका नियमित संचालन और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, जिससे दीर्घकालिक लाभ मिल सके। उन्होंने संबंधित विभागों को अब तक की प्रगति और विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए गए कार्यों का एक समेकित विवरण भी अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे, सचिव वी षणमुगम, परियोजना निदेशक अभिषेक रोहेला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढें- नैनीताल के भवाली में भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों की कार गिरी खाई में; एक मृत, चार घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment