अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

On: September 14, 2025 5:27 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार शाम राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, उपचार की गुणवत्ता और समग्र व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में प्रत्यक्ष फीडबैक भी लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने उपचाराधीन मरीजों से मुलाकात की, उनका स्वास्थ्य हालचाल जाना और अस्पताल में दी जा रही चिकित्सा सेवा की जानकारी प्राप्त की। मरीजों और तीमारदारों से संवाद कर उन्होंने स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को तीमारदारों के लिए प्रतीक्षालय में पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, पेयजल, पंखे आदि सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि तीमारदार मरीजों के लिए महत्वपूर्ण सहारा हैं, इसलिए उनके आराम व सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।

साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण को लेकर भी मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने अस्पताल परिसर में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन, रंग-रोगन और रखरखाव कार्य तत्काल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल केवल चिकित्सा सेवा केंद्र नहीं, बल्कि मरीजों व उनके परिजनों को मानसिक और शारीरिक सहारा देने का भी स्थान है, इसलिए स्वच्छता और सुव्यवस्था अत्यंत जरूरी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुनः स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता सरकारी अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों को उच्चतम स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी जिम्मेदार अधिकारियों को पूरी तत्परता से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढें- देहरादून में साइबर ठगी का मामला: पुलिस अधिकारी बनकर ठगों ने व्यक्ति से 13.90 लाख रुपये ठगे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

एक घने जंगल के सेट पर फिल्म की शूटिंग का दृश्य, जहाँ उत्तराखंड की अभिनेत्री और डांसर प्रियंका खंतवाल एक सुंदर पारंपरिक नृत्य मुद्रा में हैं। बैकग्राउंड में बाघ की खाल जैसी वेशभूषा पहने बैकग्राउंड डांसर्स हैं और सामने की ओर मूवी कैमरा, लाइट और क्रू मेंबर फिल्मिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

देवभूमि की बेटी का टॉलीवुड में डंका: प्रियंका खंतवाल का ‘वाइल्ड टाइगर सफारी’ गाना हुआ वायरल, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने को तैयार

Leave a Comment