अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री धामी ने किया 115 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, प्रदेशवासियों से स्वदेशी को अपनाने की अपील

On: October 15, 2025 11:40 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में विकास की नई इबारत लिखते हुए 115.23 करोड़ रुपये की 43 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से ‘स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत बनाओ’ का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
‘स्वदेशी अपनाएं, देश को आत्मनिर्भर बनाएं’ – मुख्यमंत्री का प्रदेशवासियों से आग्रह
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जब हर नागरिक स्वदेशी उत्पाद अपनाएगा, तभी देश आर्थिक रूप से मज़बूत बनेगा। इससे न केवल स्थानीय किसान, कामगार और छोटे उद्यमियों को बल मिलेगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी सशक्त होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब भी बाजार जाएं, दुकानदार से स्वदेशी उत्पाद दिखाने को कहें।
2014 से पहले भारत की पहचान घपलों वाले देश की थी, आज दुनिया भारत का रुख देखती है: धामी
सीएम धामी ने कहा कि 2014 से पहले भारत को एक कमजोर और घोटालों से घिरे देश के रूप में देखा जाता था। लेकिन आज, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो, ऑपरेशन सिंधूर या राम मंदिर निर्माण — हर मोर्चे पर भारत ने अपना पराक्रम दिखाया है।
भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी, युवाओं के हित में सरकार प्रतिबद्ध
भर्ती घोटालों के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम धामी ने कहा कि कुछ लोग सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी सरकार युवाओं की सरकार है। पेपर लीक मामले में युवाओं की मांग पर CBI जांच की सिफारिश की गई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी परीक्षाएं अब तय कैलेंडर के अनुसार और पूरी पारदर्शिता से कराई जाएंगी।
सरकार युवाओं को देगी 10,500 नई नौकरियां, LT शिक्षकों की नियुक्ति भी जारी
धामी ने जानकारी दी कि अब तक उनके कार्यकाल में 26,500 सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। हाल ही में 1347 एलटी शिक्षकों की नियुक्ति हुई है और अगले एक वर्ष में 10,500 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अतिथि शिक्षकों को भी भरोसा दिलाया गया कि उनकी भूमिका सुरक्षित रहेगी।
लव जिहाद, लैंड जिहाद और अवैध मजारों पर सख्ती, अब समाप्त होगा मदरसा बोर्ड
सीएम धामी ने कहा कि राज्य को लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद से मुक्त करने का अभियान जारी रहेगा। अब तक 500 अवैध मजारों को हटाया जा चुका है और 250 मदरसे बंद किए जा चुके हैं। उन्होंने घोषणा की कि 1 जुलाई 2026 से केवल वही मदरसे चलेंगे जो उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम का पालन करेंगे। मदरसा बोर्ड को पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा।
भारत-नेपाल व्यापार को मिलेगा नया आयाम, बनबसा में बनेगा 3.06 किमी लंबा ड्राई पोर्ट
भारत-नेपाल व्यापार को बढ़ावा देने के लिए चंपावत जिले के बनबसा क्षेत्र में 3.06 किलोमीटर लंबा ड्राई पोर्ट बन रहा है, जिसके लिए पर्यावरण मंत्रालय ने 34 हेक्टेयर वन भूमि के हस्तांतरण की अनुमति दे दी है। क्षतिपूर्ति के रूप में 68 हेक्टेयर पंचायत भूमि पर वृक्षारोपण किया जाएगा।
शारदा रिवर फ्रंट और गोल्ज्यू कॉरिडोर से बढ़ेगा पर्यटन
मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा रिवर फ्रंट और गोल्ज्यू कॉरिडोर जैसे बड़े पर्यटन प्रोजेक्ट्स से चंपावत में पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।
छात्राओं के साथ किया मध्याह्न भोजन, बांटी चॉकलेट्स और दी सफलता की प्रेरणा
सीएम धामी ने GGIC चंपावत में छात्राओं के साथ बैठकर मिड-डे मील खाया और उनसे संवाद किया। उन्होंने उन्हें मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं और भोजन माताओं को चॉकलेट भी बांटी।
व्यापारियों से की मुलाकात, GST दरों में राहत पर की चर्चा
मुख्यमंत्री ने चंपावत बाजार में व्यापारियों से मुलाकात कर जीएसटी की दरों में कमी से हुए फायदे पर चर्चा की। उन्होंने व्यापारियों को सरकार की जन-हितैषी नीतियों से लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

Leave a Comment