अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चंपावत को मिला बड़ा तोहफा: सीएम धामी ने की कृषि विश्वविद्यालय की घोषणा, टनकपुर में शारदा रिवर फ्रंट परियोजना का शिलान्यास

On: October 24, 2025 10:15 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने जिले में कृषि विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की है। साथ ही टनकपुर में शारदा रिवर फ्रंट परियोजना समेत 19 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत जिले में कृषि, बागवानी और उद्यान के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। यहां के किसानों ने कीवी, सेब, तिमूर और तेजपात जैसी फसलों के उत्पादन में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि इन संभावनाओं को और सशक्त बनाने के लिए अब जिले में कृषि अनुसंधान और नवाचार को गति देने की आवश्यकता है, जिसके लिए कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

सीएम धामी ने बताया कि इस विषय पर हाल ही में उनकी जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति से भी चर्चा हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना से न सिर्फ कृषि विकास को नई दिशा मिलेगी, बल्कि युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने टनकपुर में शारदा रिवर फ्रंट परियोजना के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शारदा घाट को हरिद्वार की हरि की पैड़ी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जहां आरती का आयोजन होगा। इससे धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

धामी ने कहा कि शारदा घाट का विकास भारत-नेपाल मैत्री को और प्रगाढ़ बनाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस परियोजना से सीमा क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को नया आयाम मिलेगा। मुख्यमंत्री ने चंपावत के सर्वांगीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि राज्य सरकार इस क्षेत्र को उत्तराखंड का आदर्श जिला बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें – देहरादून: सहारनपुर चौक स्थित एटीएम में व्यक्ति की मृत अवस्था में , पुलिस कर रही जांच

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

Leave a Comment