अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा: ट्रिप कार्ड को लेकर सख्त हुआ प्रशासन, तय तारीख पर ही करें यात्रा

On: May 3, 2025 8:43 AM
Follow Us:

चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। खासकर ट्रिप कार्ड को लेकर साफ निर्देश दिए गए हैं कि जिस तारीख का ट्रिप कार्ड बना है, उसी तारीख को ही यात्रा शुरू करनी होगी। अगर कोई तय तारीख से पहले या बाद में यात्रा करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।आरटीओ प्रवर्तन अधिकारी डॉ. चमोला ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान अवैध तरीके से वाहन चलाने वालों और बिना अनुमति के ट्रैवल एजेंसी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे लोग जो निजी गाड़ियों को किराये पर देकर व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल कर रहे हैं, वे नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।ऋषिकेश और हरिद्वार में आरटीओ की टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 निजी गाड़ियों का चालान किया और 9 गाड़ियों को जब्त (सीज) कर लिया गया। ये सभी गाड़ियाँ बिना अनुमति के यात्रियों को किराये पर ले जा रही थीं। इस कार्रवाई में एआरटीओ प्रवर्तन अधिकारी रश्मि पंत और परिवहन कर अधिकारी नेहा झा ने अहम भूमिका निभाई।प्रशासन का कहना है कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए ट्रिप कार्ड और वाहन नियमों का पालन बेहद जरूरी है। यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे केवल वैध और रजिस्टर्ड ट्रैवल एजेंट से ही यात्रा की बुकिंग कराएं और तय तारीख पर ही यात्रा शुरू करें। ऐसा न करने पर न केवल वाहन चालक, बल्कि यात्री भी परेशानी में पड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें:*ऋषिकेश: सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की बसों को किया रवाना, श्रद्धालुओं ने चखा पारंपरिक गढ़वाली भोजन*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment