अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, धामी सरकार ने उठाए ठोस कदम

On: May 15, 2025 8:27 AM
Follow Us:

चारधाम यात्रा के दौरान हर साल लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं, जिससे भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरा उत्पन्न होता है। इस बार राज्य सरकार ने यात्रा को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शहरी विकास विभाग, पंचायती राज विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड संयुक्त रूप से मिशन मोड में काम कर रहे हैं।

सरकार की योजना के तहत चारों धामों में अत्याधुनिक प्लास्टिक कंपैक्टर और बेलर मशीनें स्थापित की जा रही हैं। इन मशीनों की मदद से प्लास्टिक बोतलें और सिंगल यूज़ प्लास्टिक को दबाकर कंप्रेस किया जाएगा, ताकि उसे रिसाइकल किया जा सके और दोबारा उपयोग में लाया जा सके।

इसके साथ ही एक और अभिनव व्यवस्था शुरू की गई है। अब श्रद्धालुओं को पानी पीने के बाद खाली बोतलें दुकानदारों को लौटानी होंगी। इन बोतलों पर विशेष क्यूआर कोड चिपकाया गया है। बोतल लौटाने पर यात्रियों को प्रति बोतल 10 रुपये वापस दिए जा रहे हैं, जिससे लोग बोतलें फेंकने के बजाय लौटाने को प्रेरित हों।

यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि राज्य सरकार की जिम्मेदार पर्यटन नीति को भी दर्शाता है। शासन की इस कोशिश का उद्देश्य है कि आस्था और पर्यावरण दोनों की गरिमा बनी रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment