अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चारधाम और वैष्णो देवी यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

On: June 7, 2025 5:21 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। हाल ही में चारधाम और वैष्णो देवी यात्रा से लौटे तीन श्रद्धालुओं समेत सात नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 30 तक पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि फिलहाल सभी सात मरीजों की हालत सामान्य है और उन्हें घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को एक ही दिन में सात नए मामले सामने आए, जो इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। देहरादून के रायपुर क्षेत्र का एक मरीज बदरीनाथ धाम से लौटने के बाद संक्रमित पाया गया, वहीं सहसपुर निवासी व्यक्ति केदारनाथ की यात्रा कर लौटा था। इसके अलावा चकराता रोड निवासी एक अन्य संक्रमित व्यक्ति 25 मई को वैष्णो देवी से लौटा था और तबीयत बिगड़ने पर उसकी जांच की गई।

बाकी चार मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है, लेकिन सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सभी संक्रमितों में हल्के लक्षण हैं और किसी को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है।

गौरतलब है कि अब तक प्रदेश में सामने आए अधिकांश मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में सिर्फ सात सक्रिय केस हैं। हालांकि मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की निगरानी बढ़ गई है, ताकि समय पर संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में विवाह पंजीकरण पर राहत: समान नागरिक संहिता से पहले के विवाहों के लिए शुल्क माफ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Leave a Comment