अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा मार्ग पर लगाए जाएंगे 50 हेल्थ एटीएम, स्क्रीनिंग पॉइंट पर भी होगी जांच

On: March 30, 2025 5:34 AM
Follow Us:

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग 50 हेल्थ एटीएम संचालित करने जा रहा है। इन अत्याधुनिक हेल्थ एटीएम के माध्यम से यात्रियों को 70 से अधिक स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इन परीक्षणों में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन, लंबाई, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबॉलिक एज, बॉडी फैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट, मसल मास आदि शामिल हैं।

यात्रा मार्ग पर स्क्रीनिंग प्वाइंट की व्यवस्था यात्रा मार्ग पर यात्रियों के स्वास्थ्य की प्राथमिक जांच के लिए विशेष स्क्रीनिंग प्वाइंट भी स्थापित किए जा रहे हैं। इन प्वाइंट्स पर ब्लड प्रेशर, शुगर और ऑक्सीजन लेवल जैसी जरूरी स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

स्वास्थ्य एटीएम से मिलेगी त्वरित जांच सुविधा इन हेल्थ एटीएम की मदद से यात्रियों को बेसिक कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, पल्मोनरी टेस्टिंग, गायनेकोलॉजी और बेसिक लैबोरेटरी टेस्टिंग जैसी सुविधाएँ मिलेंगी। इस सुविधा के जरिए यात्री कम समय में अपनी जांच करवा सकते हैं और उन्हें त्वरित रिपोर्ट भी उपलब्ध हो जाएगी। यदि किसी यात्री की जांच में किसी समस्या का संकेत मिलता है, तो टेलीमेडिसिन के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श भी लिया जा सकता है। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

स्वास्थ्य विभाग करेगा हेल्थ एटीएम का संचालन वर्ष 2023 में इन हेल्थ एटीएम को सीएसआर के तहत स्वास्थ्य विभाग को सौंपा गया था। पहले इनके संचालन में कुछ दिक्कतें आई थीं, लेकिन अब विभाग ने अपने कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण देकर इन एटीएम को सुचारु रूप से संचालित करने की योजना बनाई है। साथ ही जो हेल्थ एटीएम खराब हो गए थे, उन्हें भी दुरुस्त कर दिया गया है।

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार की तैयारी चारधाम यात्रा इस वर्ष 30 अप्रैल से शुरू हो रही है और सरकार यात्रियों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएँ देने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों के लिए विशेष हेल्थ एडवाइजरी जारी की है और यात्रा मार्गों पर चिकित्सकों की तैनाती भी की जा रही है। इसके अलावा, यात्रा मार्ग पर तकरीबन 50 हेल्थ एटीएम सक्रिय किए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या का सामना न करना पड़े।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से यात्रा मार्गों पर व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

यह भी पढें- मसूरी में बड़ा सड़क हादसा: ब्रेक फेल होने से कार पहाड़ी से टकराई, चार लोग गंभीर घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हल्द्वानी में मीडिया सेंटर का शिलान्यास और खटीमा में दीदी की लाइब्रेरी का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी का कुमाऊं दौरा: मीडिया जगत को मिला ₹6.75 करोड़ का हाईटेक सेंटर, सीमांत क्षेत्र में गूंजी विकास की गूंज

देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान (FRI) के मुख्य ऐतिहासिक भवन का दृश्य, जहाँ सामने लगे एक लकड़ी के बोर्ड पर हिंदी में '४ माह बाद आज से पुनः खुला' और नई प्रवेश दरें ₹100 लिखी हैं, और परिसर में पर्यटक घूम रहे हैं।

देहरादून: 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज से खुला FRI, पर्यटकों को देना होगा दोगुना शुल्क, जानें नई दरें

देहरादून के डालनवाला कोतवाली पुलिस स्टेशन के बाहर लापता जूडो खिलाड़ी कार्तिकेय मिश्रा का पोस्टर हाथ में लिए पुलिसकर्मी और रोते हुए परिजन

देहरादून में सनसनी: जूडो प्रतियोगिता खेलने आया 12 वर्षीय कार्तिकेय लापता, कौशांबी से आया था खिलाड़ी, तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून के पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार और डिजिटल बोर्ड पर ₹100 के पार पेट्रोल की नई कीमतें

उत्तराखंड में तेल की कीमतों में भारी उछाल: देहरादून समेत कई शहरों में पेट्रोल ₹100 के पार, जानें आज के नए रेट

Dehradun Premnagar students clash and hostel fight crime news update

देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष: हॉस्टल में घुसकर युवक के सिर पर प्रेशर कुकर से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी के तेज बहाव के बीच नाव और लाइफ जैकेट के साथ लापता किशोर की तलाश करते हुए एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान, किनारे पर मौजूद श्रद्धालु। |

ऋषिकेश में बड़ा हादसा: गंगा में गिरा चश्मा उठाने के चक्कर में बहा देहरादून का किशोर, दोस्तों के सामने हुआ ओझल

Leave a Comment