अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा 2025: बदरीनाथ में इस बार फास्टैग से वसूला जाएगा इको पर्यटक शुल्क, जाम से मिलेगी राहत

On: April 22, 2025 9:28 AM
Follow Us:

देवदर्शनी पर लगेगा शुल्क, अब कैश-QR को मिलेगा विराम
चारधाम यात्रा 2025 को लेकर नगर पंचायत बदरीनाथ ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले वाहनों से अब इको पर्यटक शुल्क फास्टैग के माध्यम से वसूला जाएगा। अब तक यह शुल्क देवदर्शनी नामक स्थान पर कैश और क्यूआर कोड स्कैन के जरिये लिया जाता था, जिससे समय की खपत और लंबा जाम लगने जैसी समस्याएं उत्पन्न होती थीं।

जाम से मिलेगी निजात, टेंडर प्रक्रिया शुरू
हर वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ धाम में 1000 से अधिक छोटे-बड़े वाहन प्रवेश करते हैं। ऐसे में मैनुअल शुल्क वसूली से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। नगर पंचायत ने इस बार इस समस्या से निजात पाने के लिए फास्टैग आधारित शुल्क वसूली की योजना बनाई है, जिससे वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने जानकारी दी कि इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और चारधाम यात्रा के आरंभ तक यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

शुल्क की दरें यथावत, हेलीकॉप्टर से शुल्क रहेगा मैनुअल
फास्टैग के माध्यम से बसों से 100 रुपये और छोटे वाहनों से 70 रुपये का इको पर्यटक शुल्क लिया जाएगा। वहीं, बदरीनाथ धाम में उड़ान भरने वाली हेलीकॉप्टर सेवाओं से शुल्क पूर्ववत मैनुअली ही वसूला जाएगा। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि प्रति हेलीकॉप्टर 1000 रुपये का शुल्क तय किया गया है, जिसे कंपनियों से हाथों-हाथ वसूला जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण में लगेगा शुल्क का धन
बदरीनाथ में वसूले गए इको पर्यटक शुल्क का प्रयोग धाम क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और सफाई कार्यों में किया जाता है। यात्राकाल के दौरान धाम में टनों कूड़ा एकत्र होता है, जिसकी सफाई और निपटान की जिम्मेदारी नगर पंचायत द्वारा निभाई जाती है। बदरीनाथ मंदिर परिसर के साथ-साथ भारत के प्रथम गांव माणा में भी इस शुल्क से पर्यावरणीय गतिविधियां चलाई जाती हैं।

ज्योतिर्मठ प्रशासन की पुष्टि
ज्योतिर्मठ के एसडीएम व प्राधिकरण अधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि फास्टैग आधारित इको शुल्क वसूली की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और यात्रा शुरू होने से पहले इसे पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा।

यह भी पढें- चारधाम यात्रा: इस बार भूस्खलन का खतरा दोगुना, ये हैं सबसे ज्यादा खतरे वाले इलाके

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

उत्तराखंड आफत की बारिश: धारचूला में पुल बहा, चीन सीमा से संपर्क पूरी तरह कटा; जनजीवन अस्त-व्यस्त

Pushkar Singh Dhami completes 5 years as Uttarakhand Chief Minister, highlighting major decisions including UCC, anti-copying law, land law and women's reservation.

Pushkar Singh Dhami 5 Years: मुख्यमंत्री के रूप में पूरे हुए पांच साल, 9 जुलाई को बनाएंगे नया रिकॉर्ड!

Champawat Development: Infrastructure and development projects underway in Champawat under CM Pushkar Singh Dhami as part of Champawat Development initiatives.

Champawat Development: धामी सरकार के पांच साल, मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत में विकास को मिली नई रफ्तार!

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की खुली पोल: पहली बारिश में ही उभरे गहरे गड्ढे, पिलर में दरारें आने से बढ़ी दहशत

Uttarakhand police investigating a crime scene outside a liquor shop at night in Raipur Dehradun after a firing incident

देहरादून में खूनी संघर्ष: शराब ठेके के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक लहूलुहान; इलाके में हड़कंप

dehradun-dalanwala-attack-news

​देहरादून के डालनवाला में खूनी संघर्ष: युवक पर तलवार और खुखरी से जानलेवा हमला, ईसी रोड पर मची सनसनी

Leave a Comment