अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

दून अस्पताल की इमरजेंसी में बवाल, दो गुटों में मारपीट, स्टाफ से बदसलूकी के बाद डॉक्टरों ने सेवाएं कीं बंद

On: December 15, 2025 7:15 AM
Follow Us:

देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इमरजेंसी के अंदर ही दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि बीच-बचाव के लिए आए अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टरों के साथ भी युवकों ने अभद्र व्यवहार किया। घटना से नाराज डॉक्टरों ने इमरजेंसी की सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दीं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए।

जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात पलटन बाजार क्षेत्र में युवकों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान एक गुट के कुछ युवक घायल हो गए। उनके साथी घायलों को इलाज के लिए दून अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। इसी बीच दूसरे गुट के युवक भी वहां पहुंच गए और अस्पताल परिसर में ही दोनों पक्षों के बीच दोबारा मारपीट शुरू हो गई।

इमरजेंसी में तैनात स्टाफ और डॉक्टरों ने जब स्थिति को संभालने की कोशिश की तो युवकों ने उनके साथ भी बदसलूकी की। इससे आक्रोशित डॉक्टरों ने इमरजेंसी का गेट बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान एंबुलेंस को भी बाहर ही रोक दिया गया। रात करीब डेढ़ बजे तक अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने हालात को काबू में करने की कोशिश की और डॉक्टरों को समझाकर इमरजेंसी सेवाएं दोबारा शुरू कराने के प्रयास किए। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment