अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखण्ड नियमों में बदलाव: अब कक्षा-1 में दाखिले के लिए 1 जुलाई तक पूरी होनी चाहिए छह वर्ष की आयु

On: June 14, 2025 6:24 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने कक्षा एक में प्रवेश की उम्र को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब शैक्षिक सत्र 2025-26 से कक्षा-1 में प्रवेश लेने वाले बच्चों को एक अप्रैल के बजाय एक जुलाई तक छह वर्ष की आयु पूरी करनी होगी। इस संबंध में उत्तराखंड निश्शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली 2011 में संशोधन कर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

पहले नियमों के अनुसार, एक अप्रैल तक छह वर्ष की आयु पूरी करना जरूरी था, जिससे कई बच्चों को प्रवेश में दिक्कत होती थी। खासकर ऐसे बच्चे जो पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं (नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी) में अध्ययनरत थे लेकिन अप्रैल तक निर्धारित उम्र सीमा पूरी नहीं कर पाते थे।

समय से पहले आयु की बाध्यता के कारण बच्चों और अभिभावकों को प्रवेश में अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लंबे समय से इस नियम में संशोधन की मांग की जा रही थी। अब सरकार ने इसमें बदलाव करते हुए शैक्षिक सत्र की शुरुआत की तिथि के बजाय सीधी 1 जुलाई की समयसीमा निर्धारित कर दी है।

इस संशोधन के साथ, शैक्षिक सत्र 2025-26 से कक्षा-1 में दाखिला लेने वाले बच्चों के लिए 1 जुलाई तक छह वर्ष की आयु पूर्ण होना अनिवार्य होगा। यह निर्णय राज्य में शिक्षा को अधिक समावेशी और व्यवहारिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढें- Haridwar: काम में लापरवाही पर सीडीओ ने दो वीडीओ का वेतन किया स्थगित, यूसीसी पंजीकरण और प्रचार-प्रसार में तेजी के निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment