अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Chamoli News: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया ग्रामीण, गदेरे के तेज बहाव में बहने से दर्दनाक मौत

On: August 19, 2025 8:46 AM
Follow Us:

चमोली जिले के डुमक गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरा गांव शोक में डूब गया है।

गोपेश्वर डुमक गांव निवासी रणजीत सिंह सनवाल (45) पुत्र स्व. श्याम सिंह सोमवार अपराह्न अपनी मां राजमती देवी और भाई आनंद सिंह सनवाल के साथ ज्योतिर्मठ बाजार से घर लौट रहे थे। डुमक मार्ग पर पांग गदेरे के पास पहुंचते ही अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर गिरा और सीधे रणजीत सिंह के सिर पर लगा।

पत्थर की चोट लगते ही वह गदेरे में जा गिरे और तेज बहाव में बह गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद परिजन और ग्रामीण घबराहट में उन्हें ढूंढने लगे। ग्रामीणों ने देर रात तक रेस्क्यू कर खोजबीन की और अंततः रणजीत सिंह का शव बरामद कर लिया गया।

इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम पसरा है। ग्राम प्रधान यमुना देवी, राजेंद्र सिंह और गोविंद सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है। ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिवार को सांत्वना दी

यह भी पढें- Dehradun News: बारिश थमते ही बढ़ी बीमारियां, दून अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Leave a Comment