अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चंपावत: भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रही चीनी महिला नाकाम, SSB ने नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा, APF के हवाले किया।

On: April 3, 2025 11:42 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के चंपावत जिले में स्थित बनबसा इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात 57 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सतर्कता बरतते हुए एक चाइनीज महिला को भारत में प्रवेश करने से रोक दिया। जांच के दौरान यह पाया गया कि महिला के पास भारत में प्रवेश के लिए आवश्यक वीजा नहीं था।

एसएसबी के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देशन में सीमांत क्षेत्र में विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अपराधियों और तस्करी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करना और अवैध गतिविधियों को रोकना है।

इसी क्रम में 2 अप्रैल को डी कंपनी बनबसा की एक टीम भारत-नेपाल चेक पोस्ट पर नियमित जांच कर रही थी। इस दौरान नेपाल से भारत की ओर आ रही एक महिला यात्री, जिसका नाम यांग किनहान (Yang Qinhan) है, को रोका गया। उसके दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें यह पाया गया कि उसके पास भारत में प्रवेश के लिए आवश्यक वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे।

एसएसबी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रारंभिक पूछताछ के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर महिला को इमिग्रेशन विभाग को सौंप दिया। इमिग्रेशन जांच में भी दस्तावेजों की कमी की पुष्टि हुई, जिसके बाद चाइनीज महिला को नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) को सुपुर्द कर दिया गया।

एसएसबी के कमांडेंट मनोहर लाल ने कहा कि यह कार्रवाई सशस्त्र सीमा बल की सतर्कता और सीमा सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी एसएसबी इसी तरह सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई जारी रखेगा।

यह भी पढें- उत्तराखंड: अक्षय तृतीया पर 30 अप्रैल को खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा का अहम पड़ाव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment