अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चकराता का टाइगर फॉल बना खतरनाक, प्रशासन ने दिखाई सख्ती; पर्यटकों के प्रवेश पर लगी रोक

On: August 18, 2025 4:07 PM
Follow Us:

देहरादून। चकराता का मशहूर पर्यटन स्थल टाइगर फॉल इन दिनों भारी बारिश के कारण उफान पर है और इसका रूप बेहद विकराल हो गया है। लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने झरने के जलस्तर को काफी बढ़ा दिया है, जिससे यह और भी भयावह नजर आ रहा है। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने फिलहाल पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

झरने से गिरती पानी की धार इतनी तेज और गगनभेदी है कि दूर से ही इसकी गड़गड़ाहट सुनकर लोग सहम जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समय टाइगर फॉल का नजारा आकर्षक के बजाय डरावना प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो झरना और भी रौद्र रूप ले सकता है।

गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व टाइगर फॉल पर पेड़ गिरने की घटना में दिल्ली की एक महिला पर्यटक सहित दो लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे के बाद संयुक्त टीम ने निरीक्षण कर कई खतरनाक पेड़ों की पहचान भी की थी। अब झरने की मौजूदा स्थिति को देखकर यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि ऊपर खड़े कई पेड़ उफान में बह चुके होंगे।

सामान्य दिनों में टाइगर फॉल सैलानियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र होता है, लेकिन वर्षा काल में इसके जलप्रवाह का वेग इतना अधिक हो जाता है कि वहां जाना खतरनाक साबित हो सकता है। इस समय झरने की धार देखकर लोग दहशत में हैं।

चकराता के तहसीलदार रूप सिंह ने बताया कि जब तक जलस्तर सामान्य नहीं हो जाता, तब तक टाइगर फॉल के आसपास पर्यटकों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन की ओर से साफ निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति सुरक्षा की अनदेखी कर झरने की ओर रुख न करे। जैसे ही हालात सुधरेंगे और जलप्रवाह सामान्य होगा, तब पर्यटकों को दोबारा प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

यह भी पढें- Uttarakhand News: स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, सीएम धामी ने 220 नए चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment